Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

: उदयपुरा विधानसभा के कांग्रेसी प्रत्याशी देवेंद्र पटेल गडरवास ने किया जनसंपर्क

Aditi News Team

Mon, Nov 13, 2023

उदयपुरा विधानसभा से कांग्रेसी विधायक देवेंद्र पटेल ने किया जनसंपर्क, रह वासियों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

KamarRana

रायसेन /देवरी___मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के कुछ ही दिन शेष बचे हैं, ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी रात दिन एक कर जनसंपर्क में लगे हुए हैं। इसी के चलते आज रायसेन जिले की उदयपुरा विधानसभा के कांग्रेसी प्रत्याशी देवेंद्र पटेल गडरवास ने नगर देवरी में जनसंपर्क किया। इस जनसंपर्क के दौरान सैकड़ो की तादाद में उनके समर्थक उनके साथ जनसंपर्क करते हुए नजर आए वही वही जगह-जगह पुष्प वर्षा एवं जलपान से प्रत्याशी देवेंद्र पटेल गडरवास एवं उनके साथियों का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। सर्वप्रथम कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र पटेल गडरवास नर्मदा कॉलोनी पहुंचे वहां पर सैकड़ो की तादाद में उनके समर्थक पहले से इकट्ठा थे, वहीं से उन्होंने जनसंपर्क की शुरुआत की ढोल नगाड़ों एवं बाजो के साथ उन्होंने बस स्टैंड, भवानी चौक, राणा ट्रेडर्स चौराहा, बजरिया चौक ,अंबेडकर नगर, बाकर चौक ,बाजार मोहल्ला, आटा मोहल्ला ,सोनी मोहल्ला से लेकर कहार मोहल्ला, संजय नगर, इंदिरा आवास कॉलोनी, एवं लोहा पीटा मार्केट पहुंचे। इस जनसंपर्क के दौरान लोगों की उन्होंने लोगों की कई समस्याएं सुनी एवं उसका निराकरण का उन्होंने भरोसा दिलाया। प्रत्यशी देवेंद्र पटेल गडरवास ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी एवं सभी से निवेदन किया कि आने वाली 17 तारीख को हाथ के पंजे पर मोहर लगाकर विजय बनाएं।

Tags :

जरूरी खबरें