Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

: नरसिंहपुर, जिले में 26 अक्टूबर को 6 अभ्यर्थियों ने भरे नामांकन

Aditi News Team

Thu, Oct 26, 2023
जिले में 26 अक्टूबर को 6 अभ्यर्थियों ने भरे नामांकन नरसिंहपुर । विधानसभा निर्वाचन- 2023 के तहत नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने के चौथे दिन गुरूवार 26 अक्टूबर को जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों से 6 अभ्यर्थियों ने 9 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये। गोटेगांव में दो, नरसिंहपुर में एक, तेंदूखेड़ा में एक और गाडरवारा में दो अभ्यर्थियों ने नामांकन भरे। गुरूवार को जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 118- गोटेगांव में भारतीय जनता पार्टी से महेन्द्र सिंह नागेश पिता रुप सिंह नागेश ने 3 नाम निर्देशन पत्र और भारतीय जनता पार्टी राकेश कुमार झारिया पिता नंहेलाल ने एक नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 119- नरसिंहपुर में निर्दलीय से सपन कुमार श्रीधर पिता हरनचंद्र श्रीधर ने एक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 120- तेंदूखेड़ा में भारतीय जनता पार्टी से विश्वनाथ पिता विद्वान ने दो नामांकन पत्र प्रस्तुत किये। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 121- गाडरवारा में क्रांति जनशक्ति पार्टी से पूरन सिंह पिता गुलाब सिंह ने एक नामांकन पत्र और निर्दलीय से आर्य रवि परिहार पिता वीरन सिंह ने एक निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया।

Tags :

जरूरी खबरें