Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

: राज्यपाल श्री पटेल ने नवनियुक्त मंत्रियों को शपथ दिलाई ,राजभवन में मंत्रि-परिषद् शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Aditi News Team

Sat, Aug 26, 2023

राज्यपाल श्री पटेल ने नवनियुक्त मंत्रियों को शपथ दिलाई

राजभवन में मंत्रि-परिषद् शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने राज्य मंत्रि-मण्डल के नवनियुक्त मंत्रियों को आज राजभवन में शपथ दिलाई। राज्यपाल श्री पटेल ने श्री गौरीशंकर बिसेन और श्री राजेंद्र शुक्ल को मंत्री एवं श्री राहुल सिंह लोधी को राज्य मंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, वित्त, वाणिज्यिक कर मंत्री श्री जगदीश देवड़ा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, जल संसाधन आयुष (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्री रामकिशोर कांवरे, सांसद प्रदेश अध्यक्ष भाजपा श्री वी.डी.शर्मा, विधायकगण एवं अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के सांदीपनि सभागार में गरिमापूर्वक आयोजित किया गया। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस ने शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही का संचालन किया।

Tags :

जरूरी खबरें