Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

गाडरवारा नगर मंडल की बैठक राज राजेश्वरी होटल में संपन्न

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग मप्र शासन, राव उदय प्रताप सिंह से मध्य प्रदेश शिक्षक संघ नरसिंहपुर

18 जून को प्रदेशभर में कलेक्टरों के माध्यम से प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को सौंपा जाएगा ज्ञापन

राम नाम संग्रहालय समिति ने चलाया गौरैया बचाओ संदेश

: मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय के चुनाव लड़ेगी आप,प्रदेश में विपक्ष की भूमिका में आप :- पंकज सिंह

Aditi News Team

Sun, Nov 22, 2020

जबलपुर, आज आम आदमी पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक जबलपुर में सुबह 11:00 बजे मदन महल चौक कार्यलय में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह जी उपस्थित रहे। पंकज सिंह ने प्रदेश के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में होने वाले आगामी नगरीय निकाय, नगर पंचायत, जिला पंचायत एवं अन्य लोकल चुनाव प्रदेश में पार्टी पूरी ताकत से लड़ने जा रही है। प्रदेश में इस बार लोकल चुनाव आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच होगा। दिल्ली की तरह मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस खत्म होती जा रही है। पंकज सिंह जी ने कहा कि जनता कांग्रेस को वोट देकर विधायकों को चुनकर विधानसभा में भेजती है मगर कांग्रेस के विधायक अधिकतर बिकाऊ निकले। वहीं भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस के विधायकों की खरीद-फरोख्त करके सरकार बना लेती है। कांग्रेस पर से जनता का विश्वास खत्म हो गया है। पंकज सिंह ने कहा कि प्रदेश के पदाधिकारी पूरी तरह कमर कस कर जनता के बीच जाकर दिल्ली माडल जनसेवक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा किये गए कार्यों को घर-घर जाकर बताएंगे। आज जनता आम आदमी पार्टी पर बहुत आश लगाकर बैठी है। प्रदेश की जनता कांग्रेस को वोट देकर अपना वोट बर्बाद नही करना चाहती।

नगर निगम चुनाव घोषणा पत्र पर होगा :- डॉ मुकेश जायसवाल

दोपहर 3:00 बजे मध्य प्रदेश के 52 जिलों के जिलाध्यक्ष की बैठक आयोजित की गई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री डॉ मुकेश जयसवाल उपस्थित रहे। जिला अध्यक्षों को प्रदेश संगठन मंत्री डॉ मुकेश जायसवाल ने संबोधित करते हुये कहा कि इस बार भ्रष्टाचार मुक्त नगर निगम सरकार बनाने के लिए संकल्पित होकर सभी जिला अध्यक्षों को जनता के बीच गांव-गांव,मोहल्ले-मोहल्ले व घर-घर जाकर एक नई राजनीति की क्रांति तैयार करनी होगी। हमें सत्ता के लिए नहीं, व्यवस्था परिवर्तन के लिए प्रदेश की जनता के पास जाना होगा। डॉ जायसवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव सभी सीटों पर लड़ेगी, वही कांग्रेस अब बिकाऊ पार्टी बन गई है। प्रदेश में दूसरे विकल्प में सिर्फ आम आदमी पार्टी दिख रही है। देश व प्रदेश में विपक्ष खत्म हो गया है। प्रदेश संगठन सचिव आशीष सिंगरहा ने कहा कि जबलपुर नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए जबलपुर जिले की जनता एक कदम "आप" के साथ चलने को तैयार है। बस हमारे साथियों को जनता के बीच जाने की जरूरत है।

जमीन पर काम करने के लिए प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष को रणनीति बना कर दी गई है। आज की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश उपाध्याय व भगवत सिंह राजपूत, प्रदेश सचिव आशुतोष तिवारी, संगठन सचिव आशीष सिंगरहा, नरेश दांगी, संदीप साहू व एस पी सिंह, प्रदेश प्रवक्ता धनेन्द्र जैन, जिला अध्यक्ष मनोहर लाल जाटव, नगर अध्यक्ष विकास सोनकर, जिला सचिव बृजेश चतुर्वेदी, जिलाउपाध्यक्ष नजीर खान, सोशल मीडया जिला अध्यक्ष अमीर खान, जिला प्रवक्ता डॉ ओम बाबू जांगिड़, देवी सिंह, जगदीश माली, मनोज, सनी, युवराज, विश्वकर्मा, प्रवीण परसाई, दुर्गेश विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें