Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: भोपाल,आम आदमी पार्टी, मध्यप्रदेश चलाएगी प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान ।

Aditi News Team

Wed, Nov 24, 2021

पार्टी के वरिष्ठ साथी कर्नल उमेश वर्मा होंगे प्रदेश सदस्यता अभियान प्रभारी: सिंह

भोपाल। बुधवार को आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश ने सुभाष नगर स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि पार्टी अपने स्थापना दिवस 26 नवंबर से प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान का श्रीगणेश करेगी । इस अभियान का शुभारंभ 26 नवंबर को प्रदेश कार्यालय के साथ-साथ पार्टी के सभी जिला कार्यालयों में पार्टी के स्थापना दिवस को मनाकर किया जाएगा।

सिंह ने जानकारी दी कि यह सदस्यता अभियान 26 नवंबर से 25 दिसंबर चलेगा और आगामी समय में प्रदेश के दसों संभागों में पार्टी तिरंगा यात्रा निकालेगी। सदस्यता अभियान के द्वारा पार्टी दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा रामराज्य स्थापित करने वाले अभूतपूर्व जनकल्याणकारी कार्यों को जनता के बीच लेके जाएगी और अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जोड़ेगी।

पंकज सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी आगामी नगर निकाय व पंचायती राज चुनावों के लिए पूरी ताकत के साथ चुनावी तैयारियों में लगी हुई है और पार्टी की मुख्य इकाइयों के साथ-साथ विभिन्न प्रकोष्ठों का विस्तार किया जा रहा है ।

आज की इस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता श्याम वर्मा, जिला अध्यक्षा रीना सक्सेना, कोषाध्यक्ष हाशिम अली, कार्यालय प्रभारी राम किशन चौरसिया जी मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें