Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

: प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह का दौरा कार्यक्रम

Aditi News Team

Sun, Apr 16, 2023
प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह का दौरा कार्यक्रम नरसिंहपुर, 16 अप्रैल 2023. प्रदेश के वन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह सोमवार 17 अप्रैल‍ को‍ जिले के भ्रमण पर रहेंगे। वे यहां समीक्षा बैठक लेंगे और कार्यक्रम में शामिल होंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री डॉ. शाह खंडवा से ट्रेन द्वारा प्रस्थान कर सोमवार 17 अप्रैल को प्रात: 6.18 बजे नरसिंहपुर आयेंगे और सर्किट हाऊस पहुंचेंगे। प्रभारी मंत्री पूर्वान्ह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष नरसिंहपुर में जिले की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, रबी उपार्जन एवं खाद बीज और जिले में कोविड- 19 की स्थिति एवं वैक्सीनेशन की समीक्षा की जायेगी। इसके पश्चात प्रभारी मंत्री का दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद डॉ. शाह अपरान्ह 3 बजे नरसिंहपुर से प्रस्थान कर अपरान्ह 4 बजे हरिओम विद्यापीठ मुंगवानी पहुंचेंगे। यहां प्रभारी मंत्री अखिल भारतीय वनवासी ग्रामीण मजदूर महासंघ के अधिवेशन में शामिल होंगे। तत्पश्चात प्रभारी मंत्री सायं 7 बजे नरसिंहपुर से सड़क मार्ग द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें