Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

: नरसिंहपुर-परिवर्तन की आस में बैठी आम जनता विकल्प देगी आम आदमी पार्टी -पटेल

Aditi News Team

Sun, Sep 5, 2021

नरसिंहपुर-आज दिनांक 5 सितंबर रविवार को आम आदमी पार्टी ने नरसिंहपुर जिले की गोटेगांव विधानसभा के कल्याणपुर गांव में आम आदमी पार्टी नरसिंहपुर ने बैठक की और सैंकड़ों ग्रामीणों को सदस्यता दिलाई ग्रामीणों ने उत्साह से अरविंद केजरीवाल की पार्टी की टोपियां पहनी
जिलाध्यक्ष बाबूलाल जी पटेल ने बताया कि गांव भी अछूते नही हैं इस मंहगाई की मार से,डीजल पेट्रोल की मार ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है सरकार की जनविरोधी नीतियों से सारी जनता दुखी हैं, रसोई गैस के बढ़ते दामों ने गृहणियों के बजट को बिगाड़ रखा,सरकार योजनाएं निचले स्तर के लिए शून्य हैं, पटेल ने कहा कि भय का बातावरण बनाया जा रहा है विकास की जगह जाति धर्मों में उलझ कर रह गए हैं लोग,जनप्रतिनिधियों ने जनता को वोटमात्र तक सीमित रखा है, कोई हाल जानने नही आता सभी अवसरवादी हो गए हैं ऐसे परिस्थिति में जनता के पास विकल्प तलाशने की जरुरत है केजरीवाल सरकार दिल्ली में कितना कुछ कर रही है ये किसी से छुपा नही है प्रत्येक सेक्टर में जनता की सरकार है केजरीवाल सरकार। इस अवसर पर नरसिंहपुर इकाई के पदाधिकारि, नरेश भार्गव, शैलेन्द्र सिंह जाट, रामकुमार दुबे नरसिंहपुर से,देवी सिंह पटेल,संजय मेहरा,नारायण गोटेगांव से,राकेश झारिया करेली से सोशल मीडिया प्रभारी ओम झारिया सिंहपुर बड़ा से आदि कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें