Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

गाडरवारा नगर मंडल की बैठक राज राजेश्वरी होटल में संपन्न

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग मप्र शासन, राव उदय प्रताप सिंह से मध्य प्रदेश शिक्षक संघ नरसिंहपुर

18 जून को प्रदेशभर में कलेक्टरों के माध्यम से प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को सौंपा जाएगा ज्ञापन

राम नाम संग्रहालय समिति ने चलाया गौरैया बचाओ संदेश

: दतिया,बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सुविधा मुहैया कराएंगें - डॉ. मिश्रा,बाढ़ प्रभावित ग्रामों का भ्रमण कर हालातों का लिया जायजा

Aditi News Team

Wed, Aug 4, 2021

दतिया । गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को दतिया जिले के बाढ़ प्रभावित ग्राम कोटरा, बड़ौनकलां, हिनौतिया पहुँचकर हालातों का जायजा लिया। डॉ. मिश्रा ने सेना के हेलिकाप्टर से हवाई सर्वेक्षण भी किया। उन्होंने राहत केन्द्रों का भ्रमण करकिए गये प्रबंधों का अवलोकन किया। डॉ. मिश्रा ने ग्राम कोटरा के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए ग्राम गोराघाट में बनाए गए राहत शिविर का निरीक्षण कर सभी माकूल इंतजाम करने के निर्देश दिये। डॉ. मिश्रा ने पीड़ितों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना उन्होंने सभी आश्वस्त किया कि शासन प्रशासन उनके लिये हर संभव मदद मुहैया करायेगा।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने बुधवार को गोराघाट पहुँचकर ग्वालियर-झांसी नेशनल हाईवे पर सिंध नदी पर बने पुल पर आई दरार का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। डॉ. मिश्रा ने ग्राम गोराघाट में ग्राम कोटरा के बाढ़ पीड़ितों को रखे जाने हेतु बनाये गए राहत शिविर का अवलोकन कर अधिकारियों को समुचित मूलभूत व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाढ पीड़ितों को ढांढ़स बंधाते हुए कहा कि उन्हें चिन्ता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जायेगी। शासन एवं प्रशासन आप लोगों के साथ है। हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। डॉ. मिश्रा ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को बचाव एवं राहत कार्यो में गति लाने के साथ बाढ़ से हुई क्षति के आंकलन के भी निर्देश दिए।

गृह मंत्री ने ग्राम कोटरा में नाव में बैठक बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ पहुँचकर उनका कुशल क्षेम पूंछा और उन्हें ढांढ़स बंधाया इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित ग्राम बड़ौनकलां, हिनौतिया में बाढ़ पीडितों एवं ग्रामीणों से चर्चा कर राहत शिविर का भी अवलोकन किया। इस दौरान पूर्व विधायक भाण्ड़ेर डॉ. आशाराम अहिरवार, पूर्व विधायक सेवढ़ा श्री प्रदीप अग्रवाल सहित अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें