Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

: ग्वालियर,ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने शक्तिनगर भोपाल में सुनी बिजली उपभोक्ताओं की समस्याएँ<br>

Aditi News Team

Thu, Jul 8, 2021

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शक्तिनगर जोन भोपाल में आयोजित विद्युत समस्या निवारण शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याएँ सुनी। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने बिजली उपभोक्ता श्री राकेश कुशवाहा से उनकी समस्या के बारें में जानकारी ली। श्री कुशवाहा ने बताया कि उनके घर का बिल इस माह अधिक आया है। मंत्री श्री तोमर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि घर जाकर बिजली मीटर का परीक्षण कर सही बिल जारी करें।
   ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि उपभोक्ताओं की बिजली समस्या का निराकरण मौके पर ही किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन समस्याओं का निराकरण मौके पर संभव नहीं है, उनके लिए समय-सीमा निर्धारित कर दी जाए। मंत्री श्री तोमर ने कहा कि विद्युत कंपनी की जिम्मेदारी है कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। कंपनी का पूरा प्रयास हो कि आंकलित बिल नहीं दिये जाए। उन्होंने कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं का सकारात्मक सहयोग भी जरूरी है।
   मंत्री श्री तोमर ने लाइन मैन श्री पी.आर. सोनी और अन्य अधिकारियों का पुष्पहार से सम्मान करते हुए कहा कि उभोक्ताओं के विद्युत संबंधी हितों का ध्यान रखने वालों का सम्मान जरूरी है।
   उल्लेखनीय है कि ऊर्जा मंत्री के निर्देशानुसार मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में 7 जुलाई से 14 जुलाई तक जोन स्तर पर विद्युत समस्या निवारण शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। इस दौरान मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के चीफ इंजीनियर श्री द्वारका अहिरवार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें