Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

: गाडरवारा, रीना लमानिया बनी आप महिला जिला अध्यक्ष,

Aditi News Team

Sat, Mar 25, 2023
रीना लमानिया बनी आप महिला विंग जिला अध्यक्ष गाडरवारा । गत दिवस आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन दिल्ली में किया गया जिसमें मध्यप्रदेश एवं राजस्थान की नई कार्यकारिणी की टीम गठित कर विभिन्न नामों की घोषणा की गई है । आप नेता अरविंद केजरीवाल के आदेशानुसार तथा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री संदीप पाठक की सहमति से मध्य प्रदेश प्रभारी बीएस जोन की अनुशंसा पर सिंगरौली की महापौर श्री मति रानी अग्रवाल को मध्य प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया है। वही मध्यप्रदेश के पूर्व अध्यक्ष रहे पंकज सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष के पद पर देवी सिंह पटेल को नियुक्त गया है एवं नरसिंहपुर जिले की महिला विंग अध्यक्ष के पद पर श्रीमती रीना लमानिया को नियुक्त किया गया है तथा जिला उपाध्यक्ष शब्बीर मंसूरी व शशि भूषण शर्मा को जिला सचिव बनाया गया है । नरसिंहपुर जिला मुख्यालय में पूर्व पदाधिकारी एवं आप कार्यकर्ताओं के द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ आप नेता नरेश भार्गव, श्रीमती आश्रिता पाठक, शैलेंद्र सिंह जाट,राजेंद्र रघुवंशी, गोविंद पटेल संतोष पटेल,राकेश झारिया, बबलू कहार ,महेंद्र सिंह मल्लाह, आदि सभी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Tags :

जरूरी खबरें