Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

: गाडरवारा नपा. अध्यक्ष पं शिवाकांत मिश्रा की अध्यक्षता में 7 करोड 31 लाख 1 हजार 768 रूपयो की लागत के विभिन्न कार्यो का भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न

Aditi News Team

Mon, Apr 10, 2023
गाडरवारा नगरपालिका अध्यक्ष पं शिवाकांत मिश्रा जी की अध्यक्षता में नगर सरकार ने 7 करोड 31 लाख 1 हजार 768 रूप्यों की लागत के विभिन्न कार्यो का भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न कर नगर को समर्पित किऐ नगर के सभी पार्षद एकजुट होकर नगर विकास के लिए कार्य कर रहे हैं, मैं अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा जी को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं कि इसी तरह नगर विकास के लिए वह कार्य करते रहे ,हम उनके इस मिशन में पैसों की कोई कमी नहीं आने देंगे हम सब उनके साथ हैं। सांसद राज्यसभा श्री कैलाश सोनी जी। नगरपालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा जी और साथी पार्षद नगर के लिऐ बेहतर कार्य कर रहे हैं,आप इसी तरह कार्य करते रहिए केंद्र और राज्य सरकार से सभी योजनाओं के माध्यम से हम नगर के लिऐ जितना चाहिए पैसा लाएंगे अध्यक्ष जी आप तैयारियां कीजिए और बताइये ,माननीय कैलाश जी (बाबू जी),हम दोनो मिलकर पैसा लाएंगे, केंद्र में मोदी सरकार और मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार के पास पैसों की कोई कमी नहीं हैं, शिवराज सरकार हर संभव विकास कार्यों को गति देने के लिऐ आपकी नगर सरकार के साथ खड़ी हुई हैं। श्री राव उदय प्रताप सिंह सांसद नर्मदापुरम नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र। आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हल्कू प्रसाद वर्मा की मूर्ति का गाडरवारा नगर सरकार ने अनावरण कर उन्हें सम्मानित करने का महत्वपूर्ण ऐतिहासिक कार्य किया हैं। आगे भी नगर भाजपा सरकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में हर संभव कार्य कर उन्हें सम्मानित करेगी। हमारी भाजपा सरकार में किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं हैं,हम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र पर कार्य करने वाले लोग हैं ,हमारा लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक पहुंच ,सेवा हमारा लक्ष्य ,सेवा ही हमारा विचार। नगर विकास में किसी प्रकार से कोई रोक टोक नही भाजपा नगर विकास के लिऐ संकल्पित हैं। श्री अभिलाष मिश्रा जिलाध्यक्ष भाजपा नरसिंहपुर मध्यप्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान जी के मिशन नगरों का सर्वांगीण विकास के लक्ष्य को पूरा करेगी गाडरवारा नगर सरकार,नगर का सर्वांगीण विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता मैं हूं आपका प्रथम सेवक । पं.शिवाकांत मिश्रा अध्यक्ष नपा. परिषद गाडरवारा इस अवसर पर भाजपा गाडरवारा विधानसभा के पूर्व विधायक गण,प्रदेश कार्यसमिति सदस्यगण, वरिष्ठ नेतागण,जिला भाजपा के पदाधिकारीगण, मोर्चा प्रकोष्ठो के पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्ष ,महामंत्री, पदाधिकारी कार्यकर्तागण, नगरपालिका उपाध्यक्ष, सभापति ,पार्षदगण,प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बंधुओं नगरपालिका अधिकारी कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में नागरिक बंधुओं की उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें