Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

गाडरवारा नगर मंडल की बैठक राज राजेश्वरी होटल में संपन्न

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग मप्र शासन, राव उदय प्रताप सिंह से मध्य प्रदेश शिक्षक संघ नरसिंहपुर

18 जून को प्रदेशभर में कलेक्टरों के माध्यम से प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को सौंपा जाएगा ज्ञापन

राम नाम संग्रहालय समिति ने चलाया गौरैया बचाओ संदेश

: गाडरवारा,बढ़ती महंगाई पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कांग्रेस ने निकाली जन जागरण यात्रा

Aditi News Team

Thu, Nov 25, 2021

गाडरवारा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बढ़ती महंगाई पर भाजपा सरकार को घेरते हुए गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कजरौटा से विधायक श्रीमती सुनीता पटेल की विशेष उपस्थिति में जन जागरण पदयात्रा निकालकर भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध किया।
कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में कांग्रेस का परचम लेकर महंगाई का विरोध करते हुए चल रहे थे जन जागरण यात्रा बरेली बरहटा होते हुए ग्राम केकड़ा पहुंची । इस अवसर परक्षेत्रीय विधायक श्रीमती सुनीता पटेल ने भाजपा सरकार को जनविरोधी सरकार बताते हुए कहा कि लोकतंत्र की हत्या करने वाली किसान विरोधी सरकार का कॉन्ग्रेस विरोध करती हैं पेट्रोल डीजल रसोई गैस की कीमतो ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है महंगाई पर अंकुश लगाने मैं भाजपा सरकार असफल है I पूर्व विधायक दीनदयाल ढिमोले ने कहा कि भाजपा सरकार ने आम जनता के साथ वादा खिलाफी की है किसानों के साथ छल किया है भाजपा सरकार हर मोर्चे नाकाम साबित हो रही है ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जिनेश जैन ने कहां की कांग्रेस हमेशा सर्वहारा वर्ग के साथ रहती है जन जागरण अभियान के माध्यम से हम आम आदमी के बीच पहुंच कर भाजपा सरकार के दो मुखी चेहरे को उजागर कर रहे हैं कांग्रेस नेता डॉ उमाशंकर दुबे चलता जा रहा है भाजपा का जन उत्पीड़न अभियान,
अब चल रहा है कांग्रेस का जन जागरण अभियान, आने वाले चुनाव में आम जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। जिला पंचायत सदस्य दिग्विजय सिंह पटेल चीचली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष छोटे राजा कौरव ने कहां की देश में लगातार बेरोजगारी बढ़ती जा रही है कानून व्यवस्था ठप है महिला उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ रहे हैं शिक्षित युवा सड़कों पर बेरोजगार घूम रहा है हर वर्ग परेशान है लेकिन सरकार को आम आदमी की चिंता नहीं है। युवा कांग्रेस नेता अभिषेक शर्मा ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष चंकी दीक्षित ने भी संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों पर प्रहार किया । मंच संचालन पुरुषोत्तम कौरव छुट्टन ने किया आभार प्रदर्शन किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमा गुप्ता श्रीमती उमा कश्यप सतीश पटेल ने किया। जन जागरण पदयात्रा में कांग्रेस नेता सुरेंद्र पटेल मझले भैया रवि शेखर जायसवाल, शिवकुमार नीखरा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती अनीता रवि शेखर जायसवाल, श्रीमती लता पांडे, ठाकुर शरद सिंह, मंडलम अध्यक्ष सतीश सैनी, शरद साहू, रतनदीप जायसवाल, सर्वेश्वर पांडे कमलेश सेन, महमूद पहलवान, मनीष कौरव सुनील दुबे अनिल कौरव, आयुष जैन, शिवम बरहैया, शुभम चौकसे, टिंगु राजपूत, रोहित राय, होती लाल कोरी, धर्मेंद्र सोनी, अभिषेक जाटव, मोनू चौरसिया, रमेश पटेल, सतीश पटेल, कालूराम पटेल, विनोद कौरव, बाल गोविंद पटेल, धर्मेंद्र कौरव, गजेंद्र कौरव, शिव कुमार पटेल, अजीत पटेल, ओमप्रकाश कौरव, सहित ग्रामीण जन कांग्रेस मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जन जागरण यात्रा में बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें