: गाडरवारा,रोटरी क्लब(3261)के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोट.श्री मनजीत सिंह अरोड़ा विजिट पर पधारे
Sun, Jun 9, 2024
रोटरी क्लब(3261)के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोट.श्री मनजीत सिंह अरोड़ा गाडरवारा विजिट पर पधारे
https://youtu.be/hh6j_HIXwzE?si=M5fKmjLbo7egaoPoगाडरवारा! रोटरी क्लब ऑफ गाडरवारा के द्वारा गवर्नर विजिट मीटिंग होटल सुरभि में संपन्न हुई! रोटरी जो कि पीड़ित मानवता की सेवा के लिए हमेशा जाना जाता है! रोटरी क्लब इंटरनेशनल संस्था है,जो की देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी कार्यत हैं! रोटरी क्लब 3261 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आज राऊकेला से गाडरवारा क्लब की विजिट पर पधारे! रोटरी क्लब अध्यक्ष श्री सुनील श्रीवास्तव व रोटरियन सदस्यों द्वारा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जी को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया! रोटरी की संपूर्ण जानकारी सभी रोटेरियन सदस्यों को दी एवं गाडरवारा क्लब की संपूर्ण जानकारी क्लब के सदस्यों से प्राप्त कर हर सदस्य से फेस टू फेस परिचय करते हुए क्लब की गतिविधियों को समझा एवं आने वाले वर्षों में रोटरी क्लब के द्वारा क्या बड़े कार्य और प्रोजेक्ट किया जा सकते हैं व रोटरी क्लब के कार्यों के माध्यम से क्लब को और बेहतर कैसे बनाया जाए के विषय पर संपूर्ण जानकारी प्रदान की व क्लब के द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए, वर्ष2023_ 24 का लेखा-जोखा सचिव रोटे.श्री सुरेंद्र साहू व कोषाध्यक्ष श्री मनोज वसा जी द्वारा दिया गया ! सभी सदस्यों द्वारा आदरणीय गवर्नर जी को पुष्प देकर सम्मानित किया गया! मीटिंग का संचालन रोटे.प्रियंक सोनी जी व आभार वरिष्ठ रोटे.श्री डॉ. रामकुमार चौक जी द्वारा किया गया! मीटिंग में क्लब के वरिष्ठ सदस्य रोटे.अशोक राजपूत ,राजीव जैन, रामाकांत गुप्ता, अनिल वालिया,अरुण तिवारी,महेश रघुवंशी,मनोज राय, डॉ.उमाशंकर दुबे, राजेश गुप्ता,डॉ.यागेश तिवारी,अभिषेक बड़कुर, रतनदीप जायसवाल,विवेक त्रिपाठी, नीलेश साहू,मनीष जायसवाल,शुभम राजपूत, अक्षय जैन आदि क्लब सदस्य उपस्थित रहे!उक्त जानकारी क्लब मीडिया प्रभारी नीलेश साहू द्वारा दी गई!
: जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत नरसिंह तालाब में विशेष सफाई एवं जन जागरूकता
Sat, Jun 8, 2024
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत नरसिंह तालाब में विशेष सफाई एवं जन जागरूकता
शासन के निर्देश अनुसार जल गंगा संवर्धन अभियान 5 जून से 16 जून 2024 तक चलाया जा रहा है। निकाय क्षेत्र में स्थित विभिन्न जल स्रोतों नदी तालाबों,कुँओं,बावड़ी तथा अन्य जल स्रोत के संरक्षण एवं पुनर्जीवन का कार्य हेतु विशेष सफाई कार्यक्रम प्रतिदिन किए जा रहे हैं।इसी कड़ी में नगरपालिका नरसिंहपुर द्वारा नरसिंह तालाब में सफ़ाई अभियान कर श्रमदान किया गया।इसमें कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले,नगर पालिका सीएमओ श्री नीलम चौहान,नगरपालिका का अमला,वार्डवासी एवं नागरिकबंधु मौजदू रहे।
: श्रद्धा कौरव ने पीएससी में चयनित होकर बढ़ाया जिले का गौरव
Fri, Jun 7, 2024
श्रद्धा कौरव ने पीएससी में चयनित होकर बढ़ाया जिले का गौरव
गाडरवारा। गत दिवस मप्र लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2021 (मुख्य भाग) के घोषित नतीजों में स्थानीय निवासी श्रद्धा कौरव ने मप्र अधीनस्थ लेखा सेवा के पद पर चयनित होकर जिले को गौरवांवित किया है। ग्राम नरसरा के मूल निवासी एवं चीचली ब्लॉक में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक संतराम कौरव की पुत्री श्रद्धा ने प्रथम प्रयास में ही उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। श्रद्धा कौरव की इस उल्लेखनीय सफलता पर उनके शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है ।