: गाडरवारा,मार्च 2024 में सेवानिवृत कर्मचारी को आज दिनांक तक पेंशन का भुगतान न मिलने सेवानिवृत शिक्षक परेशान
Fri, Jul 12, 2024
गाडरवारा,मार्च 2024 में सेवानिवृत कर्मचारी को आज दिनांक तक पेंशन का भुगतान न मिलने सेवानिवृत शिक्षक परेशान
गाडरवारा नगर के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बी टी आई से सेवानिवृत हुए उच्च श्रेणी शिक्षक गोविंद प्रसाद कोरी दिनांक 28 मार्च 2024 को सेवानिवृत हुए जिनकी पेंशन स्वीकृत का आदेश 26 जून 2024 को प्राप्त हुआ। परंतु 3 माह बीत जाने के बाद भी अब तक सेवा निवृत शिक्षक को पेंशन, ग्रेच्युटी,अर्जित अवकाश कुछ भी देय नहीं हुआ है जिसके चलते उनको अपने परिवार के भरण पोषण करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है । उन्होंने मीडिया से रूबरू होकर बताया कि विकासखंड कार्यालय एवं जिला पेंशन कार्यालय द्वारा अनावश्यक रूप से विलंब कर उन्हें परेशान किया जा रहा है जिसके चलते उनकी पेंशन अभी तक नहीं बन पाई है। खबर के माध्यम से उन्होंने शासन प्रशासन एव जिम्मेदार अधिकारिियों से मांग की है कि शीघ्र उनकी पेंशन बनाई जाए जिससे कि उनके परिवार का पालन पोषण सही तरीके से हो सके ।
: नरसिंहपुर, टोल नाके के गुंडो ने युवक के साथ बेरहमी से की मारपीट
Fri, Jul 12, 2024
टोल नाके के गुंडो ने युवक के साथ बेरहमी से की मारपीट
https://youtu.be/QBy-yEEKC2s?si=7ZZ1EI94rvzLmqS_नरसिंहपुर के बकोरी टोल नाके पर एक युवक के साथ टोल कर्मचारियों द्वारा गुंडागर्दी दिखाते हुए मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक के साथ टोल कर्मचारी जमकर हाथापाई और डंडों से मारपीट कर रहे हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक व उनकी फैमिली इसी टोल नाके से निकल रही थी इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया और टोल नाके के कर्मचारी बदतमीजी करने लगे और हाथापाई शुरू हो गई इसके बाद युवक को पड़कर कमरे में ले जाया गया जहां पर डंडों से उसके साथ मारपीट भी की गई लगातार टोल नको पर गुंडागर्दी के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। मगर कोई ठोस कार्यवाही नहीं होती है हालांकि टोल नाके पर इस झगड़े का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल संज्ञान लिया और थाना प्रभारी को प्रकरण में तत्काल तस्दीक कर मामला पंजीबद्ध करने के निर्देश दिए हैं। पीड़ित युवक का नाम जितेंद्र पटेल बताया जा रहा है।
: नरसिंहपुर,पत्रकारों को टोल नाकों पर छूट मिले
Fri, Jul 12, 2024
पत्रकारों को टोल नाकों पर छूट मिले
नरसिंहपुर । जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश नरसिंहपुर इकाई ने उदय प्रताप सिंह परिवहन व शिक्षा मंत्री मध्य प्रदेश शासन भोपाल को ज्ञापन सौंपकर पत्रकारों को टोल नाकों एवम बसों में छूट प्रदान करने की मांग की है।जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश के प्रदेश पदाधिकारी संजय पचौरी, जिला अध्यक्ष भागीरथ तिवारी,सचिव गीत गोविंद पटेल,संजय श्रीवास्तव,अंकित नेमा,भूपेंद्र कौरव,प्रदीप शर्मा,दीपक शर्मा,रामकुमार विश्वकर्मा ,राधे साहू,आदि ने आपने ज्ञापन में कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों को शासन के द्वारा कुछ छूट प्राप्त हो इस हेतु निम्नाकिंत बिंदुओं पर सुविधाये प्राप्त होने की और आपसे हम पत्रकार साथी आग्रह करते है ।प्रदेश में संचालित किये जाने वाले टोल नाको पर छूट प्रदान किया जाये। प्रदेश में संचालित की जाने वाले यात्री बसो में पत्रकार एव पत्रकार के परिवारों को यात्रा करने पर किराये में छूट दी जाए ।पत्रकार के परिवार के पुत्र पुत्रियों को शिक्षा से वंचित न होना पड़े इस हेतु शिक्षा के लिये निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाये।आपसे आग्रह है कि आप इन बिंदु को ध्यान में रखते हुये पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए सार्थक निर्णय करेगे ऐसी अपेक्षा करते l