: गाडरवारा,शिक्षक पर हुए हमले के विरोध मे शिक्षकों ने दिया ज्ञापन
Sat, Nov 23, 2024
शिक्षक पर हुए हमले के विरोध मे शिक्षकों ने दिया ज्ञापन
गाडरवारा। क्षेत्र के चावरपाठा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पदम (केसली ) की शासकीय प्राथमिक शाला मे पदस्थ शिक्षक सतीश रिछारिया पर एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा कुल्हाड़ी से किये गए जानलेवा हमले से शिक्षकों मे रोष व्याप्त हे। बीते शनिवार को शिक्षकों ने स्थानीय तहसील कार्यालय पहुँचकर जिले के कलेक्टर एवं एसपी के नाम तहसीलदार प्रियंका नेताम को ज्ञापन सौंपकर आरोपी पर कार्यवाही की मांग की। इस अवसर पर राज्य शिक्षक संघ,मप्र शिक्षक संघ,शिक्षक संदर्भ समूह, पुरानी पेंशन बहाली संघ, प्रांतीय शिक्षक संघ, पीएमयुएम सहित अनेक संघो से जुड़े शिक्षक उपस्थित रहे ।
: सिहोरा में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता आज से शुरू : अनेकों पुरस्कार शामिल
Sat, Nov 23, 2024
सना खान सिहोरा
सिहोरा में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता आज से शुरू : अनेकों पुरस्कार शामिल
सीहोरा में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया 24/11/24 दिन रविवार से शाम 7:00 से किया जा रहा है जिसमें पहली ईनाम 15000/ हजार, दूसरी ईनाम 7000/रुपए समिती द्वारा रखी गई है! ज्ञात रहें इस प्रतियोगिता को जे.एम. वी के तत्त्वधान में किया जा रहा है जिसमें पिछले सत्र कई जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया था जिसमें खुलरी, बोहानी, पनारी करेली,गाडरवाड़ा क्षेत्र से आए कई नामी गिरामी खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में शामिल होकर आनंद लिया था इस वर्ष भी कमेटी स्तर पर विशेष सहयोगी एवम निर्णायक गठित कमेटी के सदस्यों ने इस प्रतियोगिता की प्रशंसा की है सीहोरा कमेटी के मुख्य अतिथि के रूप में रीतेश पेठिया, चौ. सूर्यकांत लोधी, हरीश (रिंकू) पेठिया, प्रभात नगपुरिया, मनीष पाठक, अरविन्द पेठिया, सतेन्द्र वर्मा, अक्षय जैन, अरविन्द सोनी, हर्षित जैन ने सभी खेल प्रेमियों से टूर्नामेंट को सफल बनाने की अपील की है! इस अवसर पर सिहोरा समिति द्वारा हर्ष व्याप्त हैं!
: मध्यप्रदेश किसान सभा प्रधानमंत्री के नाम सौपेगी ज्ञापन
Fri, Nov 22, 2024
मध्यप्रदेश किसान सभा प्रधानमंत्री के नाम सौपेगी ज्ञापन
सयुंक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आब्हान पर दिनांक 26 नवम्बर 2024 को किसान सभा तहसील समिति गाडरवारा द्धारा एक दिवसीय धरना 1 बजे से शाम 4 बजे तक शक्ति चौक गाडरवारा में एकत्रित हो प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम अनुविभागिय अधिकारी महोदया गाडरवारा को ज्ञापन सौंपेंगे। ज्ञापन में संयुक्त किसान मोर्चा की राष्ट्रीय स्तर की मांगे सी 2प्लस 50के आधार पर किसानों की उपज का समर्थन मूल्य, एवं समर्थन मूल्य पर खरीदी गारंटी कानून सहित क्षेत्रीय एवं ग्रामों की स्थानीय मांगे का ज्ञापन भी सौंपकर निराकरण की मांग की जाएगी। क्षैत्र के सभी किसान भाईयों से निवेदन है कि अपने अपने गाँव की समस्या का आवेदन लेकर शक्ति चौक पर पहुंचें।