: करेली नगर पालिका के हृदय स्थल राम मंदिर में किए गए कार्यों की जांच की कार्रवाई हेतु ज्ञापन सौंपा
Mon, Nov 25, 2024
आयुक्त सनातन राम मंदिर समिति करेली, कलेक्टर नरसिंहपुर को मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि भागीरथ तिवारी ने मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिला करेली नगर पालिका के हृदय स्थल राम मंदिर करेली में आपके मार्गदर्शन एवं निर्देशन में होने वाले देखरेख कार्यों को किया जा रहा है जिसपर निम्नलिखित बिन्दुओं पर जांच कर कार्रवाई करने संबंधी ज्ञापन सौंपा । श्री तिवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के अंतर्गत आने वाले नगर पालिका करेली के राम मंदिर करेली का इतिहासिक मंदिर है इस मंदिर में जो भूमि या जमीन दानदाताओं के द्वारा जिस उद्देश्य को लेकर दान दी गई थी उस उद्देश्य को लेकर क्या जमीन में इन उद्देश्य को पूर्ति की जा रही है। इन निम्नांकित बिन्दुओं पर सुक्ष्मता से जाॅच कर कार्यवाही की जावें। पिछले 10 वर्षों में राम मंदिर करेली में धार्मिक सामाजिक राजनीतिक संगठनों के द्वारा जो भी संस्थाओं के द्वारा कार्य किए गए हैं उनकी ऑडिट रिपोर्ट की जांच की जाए और यह समाजिक संस्थायें पंजीकृत है कि नहीं इसकी भी जांच की जाए। राम मंदिर करेली में होने वाले आयोजनों में जो भी शासकीय कर्मचारी और पदाधिकारी है और उनकी संपत्ति की जांच की जाए और यह भी सुनिश्चित किया जाये कि कर्मचारीओं के द्वारा किन-किन कार्यों में सहभागिता करते आ रहे है। धार्मिक सामाजिक कार्य में शासकीय कर्मचारीओं ने नियमों के तहत कार्य करते है कि नहीं। पूर्व में उनके द्वारा किये गये, कार्यो की भी सुक्ष्मता से जाॅच हो, जिले के स्थाई निवासी हैं इनको शासकीय कार्य करने के अलावा अन्य कार्यों में सहभागिता रह सकती है कि नहीं इसकी भी सूक्ष्मता से जांच की जाए।राम मंदिर करेली में जो भी शासकीय कर्मचारी हैं या इनके परिवार के सदस्य शासकीय नोकरी कार्य कर रहे है तो इनके द्वारा शासकीय भवनों का उपयोग रहवास के लिए किया जा रहा है, इस पर भी सूक्ष्मता से जाॅच की जाए और कार्यवाही की जाए।शासकीय भवनों को खाली कराकर निराश्रित नागरिकों को दिया जाये जो पात्र व्यक्ति है।राम मंदिर करेली में होने वाले आयोजनों को लेकर जो भी कार्य किये गये है उनका नियमानुसार निविदायें जारी की गई है या नहीं इसकी भी सुक्ष्मता से जाॅच की जावें। ज्ञापन की प्रतिलिपि नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री भारत सरकार नई दिल्ली। मुख्य मंत्री मध्यप्रदेश शासन मुख्य सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय म.प्र. शासन भोपाल।अध्यक्ष सचिव महोदय राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद भोपाल। अध्यक्ष सचिव महोदय जी मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि भारतीय जीव जन्तु कल्याण बोर्ड नईदिल्ली।
: नरसिंहपुर,शराबखोरी की शिकायतों के निराकरण हेतु चलाया जा रहा नशा मुक्ति जनचेतना अभियान
Mon, Nov 25, 2024
नरसिंहपुर,शराबखोरी की शिकायतों के निराकरण हेतु चलाया जा रहा नशा मुक्ति जनचेतना अभियान, पुलिस अधीक्षक श्रीमति मृगाखी डेका के निर्देशन में थाना ठेमी अंतर्गत ग्राम सूरवारी में जनचौपाल आयोजित कर आमजनों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों को बताया जाकर नशे से दूर रहने हेतु किया गया प्रेरित।
जिले के संपूर्ण थाना क्षेत्रों में समाज को नशा मुक्त करने एवं शराबखोरी की शिकायतों के निराकरण हेतु नशा मुक्ति जनचेतना अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत जिले में नशा मुक्ति, जन चेतना के तहत पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका के निर्देशन में थाना ठेमी क्षेत्र के ग्राम सूरवारी में जनचौपाल का आयोजन कर पुलिस विभाग की टीम द्वारा आमजनों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी दी गयी एवं नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया है।
पुलिस की इस मुहिम की आमजनों की सराहना
:-पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका द्वारा जिले में शराबखोरी की शिकायतों के निराकरण हेतु चलाये जा रहे नशा मुक्ति जन चेतना अभियान की गणमान्य नागरिकों एवं आमजनों द्वारा सराहना की गयी है।
पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों द्वारा नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में दी गयी जानकारी :-
जनचौपाल कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधीक्षक श्रीमति मृगाखी डेका, एसडीओपी, तेन्दूखेडा, श्री मधुर पटेरिया, थाना प्रभारी ठेमी श्री रत्नाकर हिग्वें द्वारा आमजनों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी दी गयी एवं नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही पुलिस की इस मुहिम में अपना सहयोग प्रदान करने हेतु अपील की गयी।
क्षेत्रीय महिलाओं एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा पुलिस की इस मुहिम में अपना सहयोग प्रदान करने हेतु आश्वासन दिया गया:-
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा आमजनों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों को बताया गया एवं नशे से दूर रहने हेतु आमजनों को प्रेरित किया गया साथ पुलिस की इस मुहिम में अपना सहयोग प्रदान करने हेतु आश्वासन दिया गया।
नशा छोडने की ली गयी शपथ
:-कार्यक्रम के दौरान नशे का सेवन करने वाले व्यक्तियों एवं नशे दूर रहने हेतु समाज को प्रेरित करने हेतु अपना सहयोग प्रदान कर हेतु पुलिस विभाग के अधिकारियों, समाजिक संगठन के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों के समक्ष शपथ ली गयी एवं उनके द्वारा अन्य व्यक्तियों को भी नशे से दूर रहने हेतु संदेश दिया गया।
जीवन भर नशे का सेवन न करने वाले 80 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धजनों को किया गया सम्मानित :-
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका द्वारा क्षेत्र के 80 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धजन जिन्होने अपने पूरे जीवनकाल में नशे का सेवन नही किया उन्हे सम्मानित किया गया जिनके द्वारा आमजनों का नशे से दूर रहने के संदेश दिया गया है।
आयोजित कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति :-
ग्राम सूरवारी में नशा मुक्ति जन चेतना अभियान के तहत जन चौपाल में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ-साथ सरपंच श्री रामेश्वर पटेल, श्री तखत सिंह पटेल, श्री रूपसिंह पअेल, श्री भूपेन्द्र सिंह पअेल, श्री पंचम सिंह पटेल, श्री मोहन सिंह पटेल, श्री शैलेन्द्र सिंह पटेल, श्री शिवकुमार पाटकर, श्री वीरेन्द्र वक्शी, श्री वीरेन्द्र पटेल, श्री रज्जाक खान एवं ऑगवाडी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं महिलाएं उपस्थित रही।
: नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान
Mon, Nov 25, 2024
नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान
पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर श्रीमती मृगाखी डेका के निर्देशन में आज दिनांक 25/11/2024 को डोला बाबा विवेकानंद वार्ड गाडरवारा में नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान के तहत जन संवाद का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में एसडीओपी गाडरवारा श्री रत्नेश मिश्रा, थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक प्रियंका केवट, उप निरीक्षक मनीषा लिल्हारे , समाज सेवक मुकेश बसेड़िया जी, ब्रह्माकुमारी आश्रम से अंजना दीदी ने कार्यक्रम में आमजनों को मादक पदार्थों,शराब, सिगरेट, बीड़ी एवं तंबाकू से होने वाले नशे के दुष्परिणाम के संबंध में जानकारी दी गई एवं नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही नशा मुक्त होने की शपथ दिलाई गई।