: गाडरवारा,डॉ. उमाशंकर दुबे: 40 वर्षों से पोलियो मुक्त भारत के लिए समर्पित सेवा
Sun, Dec 8, 2024
डॉ. उमाशंकर दुबे: 40 वर्षों से पोलियो मुक्त भारत के लिए समर्पित सेवा
गाडरवारा। पोलियो मुक्त भारत अभियान में गाडरवारा के वरिष्ठ चिकित्सक, समाजसेवी, और रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 के असिस्टेंट गवर्नर डॉ. उमाशंकर दुबे का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। पिछले 40 वर्षों से वे न केवल गाडरवारा तहसील बल्कि आसपास के ग्रामीण और सुदूर आदिवासी अंचलों में लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं।राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. दुबे ने न केवल जागरूकता फैलाई है, बल्कि सक्रिय रूप से घर-घर जाकर पोलियो ड्रॉप्स पिलाने में भाग लिया है। रविवार को उन्होंने गाडरवारा के शासकीय अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और विभिन्न स्कूलों में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई।डॉ. उमाशंकर दुबे का कहना है कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी को खत्म करने के लिए सतत प्रयास और जागरूकता आवश्यक है। उनका मानना है कि हर बच्चा पोलियो से मुक्त हो, इसके लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर काम करना चाहिए।उनकी सेवाओं को लेकर गाडरवारा और आसपास के क्षेत्रों में उनका व्यापक सम्मान है। डॉ. दुबे ने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को पोलियो की दवा जरूर पिलाएं और इस अभियान को सफल बनाने में योगदान दें।डॉ. दुबे के समर्पण और 40 वर्षों की सेवा ने न केवल गाडरवारा बल्कि पूरे क्षेत्र में पोलियो उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका यह योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
: करेली में पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल ने पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया।
Sun, Dec 8, 2024
भागीरथ तिवारी करेली
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत रविवार सुबह स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करेली में पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल ने पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। श्री पटेल ने उपस्थित 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। श्री पटेल ने कहा कि सभी नागरिक गण 0 से 5 वर्ष के बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की दवा पिलाकर पोलियो मुक्त भारत के संकल्प में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। इस अवसर पर पार्षद हेमंत मेहरा, पुरुषोत्तम चौरसिया, सहित सीएचसी स्टाफ से डॉ.आदित्य नेमा, सुपरवाइजर भागचंद कौरव, ए एन एम मोहिनी श्रीवास्तव, रीना अग्रवाल, यशोदा ठाकुर, रुचि नेमा, आशा कार्यकर्ता सुमन यादव, अंगद अरसे,पंकज गुप्ता सब्बीर खान सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।
: गाडरवारा,वोकेशनल छात्रो ने किया औद्योगिक भ्रमण
Sun, Dec 8, 2024
वोकेशनल छात्रो ने किया औद्योगिक भ्रमण
गाडरवारा। बीते दिवस स्थानीय शासकीय आदर्श उ मा विद्यालय के ईटी एवं आईटी ट्रेड के 9 वी और 11 वी के विद्यार्थियों ने लोक शिक्षण संचालनालय की समुग्र शिक्षा नवीन व्यवसायिक शिक्षा योजना अन्तर्गत शासकीय आईटीआई गाडरवारा का औद्योगिक भ्रमण किया। इस भ्रमण में इन विद्यार्थियों को केन्द्र में संचालित आईटी, ईटी ट्रेड के विषय में जानकारी दी गई। आईटीआई के प्रशिक्षण अधिकारी संध्या सोनी एवं रुपेश पवार हारा उपस्थित सभी व्यवसायिक छात्रो को केंद्र में संचालित ट्रेड से सम्बन्धित समस्त जानकारी, लैव का भ्रमण सहित विभिन्न एप्लीकेशन पर जानकारी दी। इस शैक्षणिक भ्रमण में व्यवसायिक शिक्षक अखिल सोनी, आकाश भिलावे तथा विद्यालय शिक्षक रंजीत सराठे, मोहन सिंह कुम्हरे तथा शिवम साहू का सहयोग रहा | उल्लेखनीय है कि यह औधोगिक भ्रमण जिला शिक्षा अधिकारी नरसिंहपुर के मार्गदर्शन एवं विद्यालय प्राचार्य एस. के. मिक्षा के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।