: सांगई के स्कूल मे बैगलेस डे पर हुई विविध गतिविधियां
Mon, Dec 9, 2024
सांगई के स्कूल मे बैगलेस डे पर हुई विविध गतिविधियां
https://youtu.be/MSrFlUTIHys?si=pgmlxdTfD2xuOdayगाडरवारा। विगत दिवस समीपी ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला मे राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार बैगलेस डे मनाया गया। इस दिन 6 से 8 वीं कक्षाओं के बच्चे स्कूल मे बिना बस्ते के आये एवं उन्होंने कार्ड शीट पर आकर्षक चित्र बनाकर सुसज्जित चित्रकारी की एवं प्रदर्शन किया।इसके अलावा उन्होंने मिट्टी, कागज़ सहित अन्य अनुपयोगी वस्तुओ से विभिन्न आकृतियाँ, कठपुतली, गुड़िया, झूमर, किचन सेट आदि बनाकर उनका प्रदर्शन किया इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने छात्र छात्राओं को बताया कि माह मे कोई एक शनिवार को छात्र छात्राओं को बिना बस्ते के बुलाकर उनके अंदर छुपी चित्रकला, पैटिंग, गायन, वादन, संगीत, सांस्कृतिक एवं खेल आदि क्षेत्रो मे विद्यालय की प्रतिभाओ को सामने लाना ही बैगलेस डे मनाये जाने का उद्देश्य है। इस दौरान छात्रा साधना केवट ने कहा कि बेगलेस डे के दिन हम लोग पढ़ाई से दूर हटकर अन्य उपयोगी गतिविधियों मे व्यस्त रहते है जो की सीखने की प्रक्रिया है। इस मौके पर प्रधानपाठक दशरथ प्रसाद जाटव, अतिथि शिक्षक रानू यादव सहित अनेक छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।
: कलश शोभा यात्रा का भव्य शुभारम्भ ,संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन
Mon, Dec 9, 2024
अनिल जैन सिहोरा
कलश शोभा यात्रा का भव्य शुभारम्भ
संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन
सिहोरा । श्री नृसिंह महिला रामायण मण्डल खितौला बस्ती द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन कथा व्यास पूज्य गुरुदेव सुभाष चैतन्य जी महाराज के सानिध्य में श्री भूत नाथ मंदिर खितौला में विगत सोमवार से 17 दिसंबर 2024 तक किया जा रहा हैं जिसमें कलश शोभा यात्रा विगत सोमवार को दोपहर 2 बजे से बरा मोहल्ला स्थित श्री शिव मंदिर में भगवान श्री शिव जी , माता पार्वती जी , गणेश जी एवं कार्तिकेय जी के पूजन - अर्चन करते हुए बैंड बाजों एवं आतिशबाजी के साथ कलश शोभा यात्रा का शुभारम्भ होकर हिरण नदी घाट में जीवनदायिनी मां नर्मदा जी का पूजन - अर्चन करते हुए कलश शोभा यात्रा वापस मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई । इस अवसर पर उपस्थित सभी भक्तगणों ने बम - बम भोले , भोलेनाथ की जय , जय श्री राम , श्री कृष्ण भगवान की जय , श्री नृसिंह भगवान की जय , नर्मदे हर एवं राधे-राधे का जाप करते हुए जय घोष लगाते हुए संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ कथा व्यास पूज्य गुरुदेव सुभाष चैतन्य जी महाराज द्वारा किया गया । इस अवसर पर श्री नृसिंह महिला रामायण मण्डल एवं क्षेत्र के समस्त भक्तगणों ने शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया ।
: हरसिंगार का उपयोग एवं साइटिका का आयुर्वेद से सफल चमत्कारी इलाज
Mon, Dec 9, 2024
साइटिका का आयुर्वेद से सफल चमत्कारी इलाज
हरसिंगार का उपयोग
शोध में बताया गया है कि हरसिंगार का व्यापक रूप से ब्रोंकाइटिस, गठिया, अस्थमा, खांसी, मतली, कटिस्नायुशूल, गठिया, कब्ज आदि के उपचार में उपयोग किया जाता है। पत्तियों से लेकर जड़ों तक, हरसिंगार का पूरा पौधा विभिन्न उपचार गुणों के लिए बहुत उपयोगी है। यह आयुर्वेद में एक अद्भुत पौधा है और इसे कई स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है।हरसिंगार, जिसे आमतौर पर रात में खिलने वाली चमेली या पारिजात के नाम से भी जाना जाता है, एक फूल वाला पेड़ है, जो अपने सुगंधित फूलों के लिए बहुत प्रसिद्ध है। फूल में सफेद रंग की पंखुड़ियां और एक नारंगी तना होता है और ये फूल हर सुबह पेड़ से गिरते हैं। तो, अगली बार जब आप अपने आस-पड़ोस में सफेद और नारंगी फूलों से भरी हुई जमीन देखें, तो जान लें कि यह हरसिंगार है।रिसर्चगेट पर प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, “हरसिंगार के पौधे कुछ फाइटोकेमिकल घटकों की उपस्थिति के कारण एंटी-एलर्जी, जीवाणुरोधी, एंटीवायरल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-डायबिटिक जैसे कई औषधीय गुणों के लिए खास हैं। इसलिए यह पौधा विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं में बहुत उपयोगी है।”शोध में यह भी कहा गया है कि हरसिंगार का व्यापक रूप से ब्रोंकाइटिस, गठिया, अस्थमा, खांसी, मतली, कटिस्नायुशूल, गठिया, कब्ज आदि के उपचार में उपयोग किया जाता है। पत्तियों से लेकर जड़ों तक, हरसिंगार का पूरा पौधा विभिन्न उपचार गुणों के लिए बहुत उपयोगी है। यह आयुर्वेद में एक अद्भुत पौधा है और इसे कई स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है।
हरसिंगार पौधे के विभिन्न भागों के औषधीय उपयोग और लाभ
पत्तियों का उपयोग
हरसिंगार के पौधे की पत्तियों का उपयोग एक अलग तरह के बुखार, खांसी, गठिया, कृमि संक्रमण आदि के इलाज के लिए किया जाता है। पत्तियों का रस कड़वा होता है और टॉनिक के रूप में काम करता है।इसका काढ़ा गठिया, कब्ज, कृमि संक्रमण के लिए उत्तम होता है। पत्तियों के काढ़े में एस्पिरिन जैसे महत्वपूर्ण गुण होते हैं जो बुखार को प्रबंधित करने में सहायक होते हैं। यह मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया बुखार सहित विभिन्न प्रकार के मिचली के बुखार को ठीक करता है।
फूलों का उपयोग
हरसिंगार के फूल गैस्ट्रिक और सांस की शिकायत के लिए अद्भुत काम करते हैं। ये हेयर टॉनिक के रूप में काम करते हैं और बालों को मजबूत बनाने और बालों को झड़ने से रोकने के लिए उपयोग किए जाते हैं।
तना, बीज और छाल का उपयोग
हरसिंगार के तने का चूर्ण जोड़ों के दर्द और मलेरिया में बहुत उपयोगी होता है। पौधे के बीज बालों के झड़ने और गंजेपन में सहायता करते हैं। हरसिंगार के बीजों का प्रयोग बवासीर के इलाज में भी किया जाता है। इसकी छाल को पान के साथ खाने से खांसी ठीक हो जाती है जबकि बीज मुख्य रूप से त्वचा और बालों के लिए अच्छे होते हैं।अगर हम आयुर्वेद समाधान देखें, तो हमारी अधिकांश स्वास्थ्य समस्याओं का उत्तर एक पेड़ के रूप में है, इसलिए हरसिंगार को आजमाएं और अपने दर्द को दूर करें!
साईटिका रोग के लक्षण
-: एक पैर मे पंजे से लेकर कमर तक दर्द होना गृध्रसी या रिंगण बाय कहलाता है। प्रायः पैर के पंजे से लेकर कूल्हे तक दर्द होता है जो लगातार होता रहता है। मुख्य लक्षण यह है कि दर्द केवल एक पैर मे होता है। दर्द इतना अधिक होता है कि रोगी सो भी नहीं पाता।
रोग का इलाज हारसिंगार-:
पारिजात के 10-15 कोमल पत्ते को कटे फटे न हों तोड़ लाएँ। पत्ते को धो कर मिक्सी मे या कैसे ही थोड़ा सा कूट ले या पीस ले। बहुत अधिक बारीक पीसने कि जरूरत नहीं है। लगभग 200-300 ग्राम पानी (2 कप) मे धीमी आंच पर उबालें। तेज आग पर मत पकाए इसे चाय की तरह पकाए। और चाय कि तरह छान कर गरम गरम पानी (काढ़ा) पी ले।
दिन में दो बार पिए एवं ठंडा पानी व खटाई का परहेज करें
प्रतिदिन 2 बार पिए यदि आप ऑफिस जाते हैं तो दोगुना पानी उबाले। थर्मस मे भरकर ले जाएँ। इस हरसिंगार के पत्तों के काढ़े से 15 मिनट पहले और बाद तक ठंडा पानी न पीए दही लस्सी और आचार न खाएं।।