Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

लोक निर्माण विभाग पी आई यू के कार्यपालन यंत्री का संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में शव मिलने से हड़कम्प पुलिस जांच में

: गाडरवारा,अटल बिहारी मंदिर मे कार्तिक माह मे हुए विविध आयोजन 

Aditi News Team

Wed, Nov 13, 2024
अटल बिहारी मंदिर मे कार्तिक माह मे हुए विविध आयोजन  गाडरवारा। पवित्र कार्तिक मास के चलते स्थानीय श्रीदेव अटल बिहारी मंदिर मे विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुजारी कमलेश भार्गव ने बताया कि कार्तिक माह मे प्रतिदिन सुबह मंदिर मे महिलाओ द्वारा पूजन की गईं। इसके अलावा अक्षय नवमी एवं दशमी तिथि पर प्रातः 6:30 बजे से 9:00 तक कार्तिक स्नान करने वाली महिला भक्तों का भक्ति पूर्ण पूजन अर्चन एवं नृत्य गायन मंदिर में किया गया। इस कार्यक्रम मे महिला भक्तों का उत्साह देखते ही बना। मंदिर मे प्रतिदिन विभिन्न उत्सव लीलाएं आदि कार्यक्रम हुए जिनमे सब सखी रूप में कान्हा के सामने अपने आप को प्रस्तुत किया और अन्य भक्ति भाव से दसवीं तिथि में चूड़ी बेचने वाले के भेष में महिलाओं ने काफी अच्छा आयोजन रखा। श्री भार्गव के अनुसार महिलाओं में भगवान श्री राधा कृष्ण के प्रति आनंद भक्ति और समर्पण का भाव कार्तिक मास में देखने मिलता है।

Tags :

जरूरी खबरें