Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हौरीकलाँ में विभिन्न प्रतियोगिताएं सम्पन्न

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

: गाडरवारा से 25 फरवरी को उमराह यात्री होंगे रवाना 

Aditi News Team

Sat, Feb 22, 2025
गाडरवारा से 25 फरवरी को उमराह यात्री होंगे रवाना  गाडरवारा । वीजासेन वार्ड निवासी मुन्नू स्टूडियो परिवार से शेख शब्बीर और उनकी पत्नी महमूदा खान 25 फरवरी को उमराह यात्रा के लिए अमरावती एक्सप्रेस से नागपुर जाएंगे। 26 फरवरी को ताज बाग में हजरत बाबा ताजुद्दीन के आस्ताने की जियारत करेंगे और 27 फरवरी को नागपुर एयरपोर्ट से हवाई जहाज द्वारा मक्का मदीना की उमराह यात्रा के लिए रवाना होंगे। उमराह यात्रा करना एक महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान है, जो मुसलमानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। रमजान के पवित्र महीने में उमराह करना हज के बराबर माना जाता है, और अल्लाह अपने वंदों की सभी मुरादें पूरी करता है। उमराह यात्रा करने के कई फायदे हैं, जिनमें ईमान को ताजा करने और अपने गुनाहों की माफी मांगने के लिए उमराह किया जाता है , उमराह करने से अल्लाह के करीब होने का अवसर मिलता है मुकद्दस मुकाम मक्का मदीने की जियारत करने वाला बहुत खुश किस्मत होता है, जिसे सरकार मोहम्मद मुस्तफा के रोजे का दीदार नसीब होता है। उमराह यात्रा पर जाने वालों का इस्तकबाल कर बधाइयां दी जा रही हैं ।

Tags :

जरूरी खबरें