Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

: नरसिंहपुर हॉकी अकादमी का प्रशिक्षण शिविर कल से शुरु

Aditi News Team

Wed, Mar 26, 2025
नरसिंहपुर हॉकी अकादमी का प्रशिक्षण शिविर कल से शुरु नरसिंहपुर हॉकी अकैडमी के संस्थापक एवं वरिष्ठ N I S कोच हॉकी श्री राजकुमार चौबे ने बताया कि वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी, सर्व श्री लक्ष्मी प्रसाद कहार, प्रवीण सिंघई , कोकिला लेवी, अतुल मिश्रा, ilyash खान के कुशल मार्गदर्शन में प्रति वर्ष की भाँति स्थानीय ऐतिहासिक हॉकी स्टेडियम ग्राउंड नरसिंहपुर में दिनाक 27 मार्च से राष्टीय खेल हॉकी के उत्थान एवं प्रोत्साहन, संरक्षित करने हेतु हॉकी की नई पौध बनाने हेतु 5 वर्ष से लेकर 16 वर्ष तक के बालक,बालिकाओं को गहन हॉकी खेल की बारीकियों,खेलने का कौशल के साथ साथ शारीरिक मानसिक रूप से स्वास्थ्य रखने का प्रशिक्षण निःशुल्क प्रदान किया जा रहा है। नगर के समस्त स्कूल के प्राचार्यों , P T I एवं समस्त नागरिक, नरसिंहपुर खेल विकास संगठन सदस्य बंधुओं से विनम्र अनुरोध है कि वे अपने स्कूल के कॉलोनी, मोहल्ले घर परिवार के निर्धारित उम्र के बालक बालिकाओं को प्रोत्साहित कर मैदान से जोड़े, प्रातः 6.30 से 8.00 एवं संध्या 5.15 से 6.45 तक हॉकी स्टेडियम ग्राउंड पर भेजने का सार्थक प्रयास करें एवं हॉकी अकादमी को सहयोग प्रदान करे ।  

Tags :

जरूरी खबरें