Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

लोक निर्माण विभाग पी आई यू के कार्यपालन यंत्री का संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में शव मिलने से हड़कम्प पुलिस जांच में

ठेकेदार पर गोली चलाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

इच्छाओं के स्वामी बनें, गुलाम नहीं, यही सच्चे तप की साधना : मुनि श्री समतासागर

फसल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राहत दिलाने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

: नरसिंहपुर,जिले में यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु रोड पर दुकान लगाने वाले, हाथ ठेले, एवं यातायात बाधित करने वालों को दी जा रही समझाईस

Aditi News Team

Thu, Oct 17, 2024
नरसिंहपुर,जिले में यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका के निर्देशन में जिला अंतर्गत चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यातायात बाधित कर रोड पर दुकान लगाने वालों को दी गयी समझाईस, नियम विरूद्ध वाहन चलाने वाले एवं तेज आबाज सायलेन्सर के विरूद्ध की गयी चालानी कार्यवाही। जिला अंतर्गत चलाए जा रहे विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य मुख्य नगरीय एवं व्यस्तम क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था में सुधार लाने एवं यातायात बाधित करने वाले दुकानदार, हाथ ठेले एवं नियम विरूद्ध वाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करना है ताकि आमजनों को असुविधा का सामना न करना पडे साथ ही जिले में घटित होने वालें अपराधों पर अुकंश लगाया जा सके। रोड पर दुकान लगाने वाले, हाथ ठेले, एवं यातायात बाधित करने वालों को दी जा रही समझाईस :-जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विगत दिवस नरसिंहपुर नगरीय क्षेत्र में यातायात पुलिस नरसिंहपुर एवं नगर पालिका की संयुक्त टीमों द्वारा जिले के मुख्य नगरीय क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए ऐसे दुकानदार जो अपनी दुकान का सामान रोड पर रखकर यातायात बाधित करते है एवं हाथ ठेले वाले दुकानदारों को निर्धारित स्थान पर लगवाया गया एवं भविष्य में रोड पर दुकान न लगाने की हिदायत दी गयी साथ ही चेतावनी दी गयी कि आपके द्वारा पुनः नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो आपके विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जावेगी। नियम विरूद्ध वाहन चलाने वाले एवं तेज आबाज सायलेन्सर के विरूद्ध की गयी चालानी कार्यवाही :- उल्लेखनीय है कि जिले में यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु पुलिस अधीक्षक श्रीमति मृगाखी डेका के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत यातायात नियमों के प्रति आमजनों को जागरूक भी किया जा रहा है एवं नियम विरूद्ध वाहन चलाने वालों के विरूद्ध चलानी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में विगत तेज आबाज वाले सायलेन्सर के 02 वाहनों, बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 09, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वाले 05 एवं 06 अन्य के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जाकर 9200 रूपये समन शुल्क वसूल किया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें