Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हौरीकलाँ में विभिन्न प्रतियोगिताएं सम्पन्न

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

: प्रेम-प्रसंग में बाधा बन रहे पति की पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची थी हत्या की साजिश,पन्ना पुलिस ने कोलकरहिया हत्या कांड किया खुलासा 

Aditi News Team

Mon, May 12, 2025
रिपोर्टर कविता पांडे  प्रेम-प्रसंग में बाधा बन रहे पति की पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची थी हत्या की साजिश पन्ना पुलिस ने कोलकरहिया हत्या कांड किया खुलासा  पन्ना जिले के सिमरिया थाना अंतर्गत 2 दिन पहले हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। प्रेम में बाधा बन रहे अपने ही पति को पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतारने की साजिश रची थी और प्रेमी ने उसे शराब पिलाकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बतादें कि उक्त घटना की जानकारी जगत पाल सिंह थाना प्रभारी सिमरिया ने प्रदान करते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक पन्ना साई कृष्ण थोटा ने मामले का खुलासा करने के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया था। बताया जा रहा है कि मृतक जितेंद्र पटेल का शव खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा था, लेकिन गहन पड़ताल में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। थाना प्रभारी सिमरिया ने बताया कि मृतक की पत्नी, का ओमकार पटेल नामक व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध था। इन संबंधों में मृतक जितेंद्र पटेल बाधा बन रहा था, जिसके चलते दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। योजना के तहत, मृतक के खाते में फोन पे पर 500 रुपये डलवा कर शराब मंगवाई गई इसके बाद खेत में मृतक को शराब पिलाकर कुल्हाड़ी से गले में प्रहार करते हुए पत्थरों से सीने व चेहरे में मारपीट कर चोट पहुंचाकर स्वयं की शर्ट की बाहों का फंदा बनाकर जोर से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए कुल्हाड़ी, टी-शर्ट व पत्नी के मोबाइल को भी बरामद कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ हत्या और साजिश रचने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

Tags :

जरूरी खबरें