Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हौरीकलाँ में विभिन्न प्रतियोगिताएं सम्पन्न

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

: जमीन विवाद के चलते सगे भाई की हत्या करने वाला आरोपी 48 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार

Aditi News Team

Fri, May 16, 2025
जमीन विवाद के चलते सगे भाई की हत्या करने वाला आरोपी 48 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार दिनांक 14.05.25 की रात करीबन 11.00 बजे थाना करेली में रिपोर्ट प्राप्त हुयी कि रेवानगर निवासी धांधु ठाकुर तथा विनोद ठाकुर का आपस मे झगडा हुआ और विनोद ने धांधु ठाकुर की गर्दन में कुल्हाडी मारकर हत्या कर दी गयी है। रिपोर्ट पर आरोपी विनोद ठाकुर के विरूद्ध अपराध क्रमांक 430/2025 धारा 103 (1) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण का आरोपी विनोद ठाकुर घटना के उपरान्त फरार हो गया था जिसकी पुलिस टीम द्वारा विभिन्न माध्यमों से जानकारी एकत्रित की गयी जिस पर जानकारी मिली कि आरोपी रेवानगर के जंगल में छिपा हुआ है जो भागने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी जप्त किया गया है एवं आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में इनकी रही मुख्य भूमिका - हत्या के आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में थाना प्रभारी, करेली, निरीक्षक, प्रियंका केवट, उनि विजय धुर्वे, उनि रामरतन सोनी, उनि अनिल सिंह, सउनि शिशुपाल चौधरी, सउनि संतलाल मरकाम, सउनि नरेश आरसे, वरिष्ठ आरक्षक राजेश बागरी, आरक्षक सुदीप बागरी, आरक्षक दिनेश केवट, आरक्षक सचिन लोधी, सैनिक रियाज की मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें