Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हौरीकलाँ में विभिन्न प्रतियोगिताएं सम्पन्न

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

: गाडरवारा,हिंदी फिल्म संगीत जगत के महान गायक दर्दीले गीतों के मसीहा मुकेश चंद माथुर की पुण्यतिथि पर स्वरांजलि कार्यक्रम आयोजित

Aditi News Team

Thu, Aug 28, 2025
हिंदी फिल्म संगीत जगत के महान गायक दर्दीले गीतों के मसीहा मुकेश चंद माथुर की पुण्यतिथि पर स्वरांजलि दी गई प्रेम कुमार कोरी पटेल वार्ड के निज निवास पर तराना म्यूजिकल ग्रुप के गायक गायिकाओ ने अपनी अपनी सुमधुर सदाबहार गीतों के माध्यम से स्वरांजलि देते हुए मुकेश के गीत प्रस्तुत किये।सर्वप्रथम मां वीणापाणि की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन तिलकवंदन पुष्पअर्पण व गायक मुकेश के छायाचित्र पर तिलकवंदन पुष्पअर्पण पश्चात कार्यक्रम का आगाज वरिष्ठ गायक रामशरण मेहरा ने दुख हरो द्वारकानाथ शरण में तेरी ,दुनिया से जाने वाले जाने चले जाते हैं कहां प्रेम कोरी ने,दिल तड़प तड़प के कह रहा है आ भी जा प्रिया सराठे नरेश कौरव ने ,किसी राह में किसी मोड़ पर संदीप सोनी रिया श्रीवास ने,दुनिया बनाने वाले क्या तेरे मन में समाई खुशबू प्रजापति ने, जुबाँ पे दर्द भरी दास्तां चली आई , मार्गेशी संगीत विद्यालय के संगीताचार्य चित्रदीप दुबे ने ,इसी प्रकार से कार्यक्रम में अनवरत सुमधुर गीतों की रसगंगा का प्रवाह होता रहा जिसमें उल्लेखनीय गीतो मैं भूलूंगा मैं ना भूलूंगी ,आज तुमसे दूर होकर ऐसे रोया मेरा प्यार ,चांद सी महबूबा हो मेरी कब, मेरे टूटे हुए दिल से , इक दिन बिक जाएगा माटी के मोल ,चंदन सा बदन चंचल चितवन ,मैं तो एक ख्वाब हूँ , धीरे धीरे बोल कोई सुन ना ले ,हमसफर मेरे हमसफर ,तेरे होठों के दो फूल प्यारे प्यारे ,फूल तुम्हें भेजा है खत में ,आ लौट के आजा मेरे मीत , इब्तदाये इश्क में हम, हमको तेरे आशिक हैं सदियों पुराने, सुहाना सफर और ये मौसम हंसी ,जिस गली में तेरा घर ना हो बालमा ,दुनिया बनाने वाले क्या तेरे मन में समाई ,कोई जब तुम्हारा ह्रदय तोड़ दे, कार्यक्रम देर रात्रि तक चला और सभी नअपनी अपनी स्वरांजलिअर्पित की।

Tags :

जरूरी खबरें