Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: श्री हनुमान जन्मोत्सव चल समारोह का साहू युवा संगठन,श्री देव गणेश मंदिर समिति द्वारा स्वागत शुद्ध घी से निर्मित खिचड़ी से किया

Aditi News Team

Sun, Apr 13, 2025
श्री हनुमान जन्मोत्सव चल समारोह का साहू युवा संगठन,श्री देव गणेश मंदिर समिति द्वारा स्वागत शुद्ध घी से निर्मित खिचड़ी से किया गया। लगभग 4000 हजार नगर वासियों ने पाया प्रसाद। झांकी रही मुख्य आकर्षण का केंद्र। गाडरवारा। गाडरवारा नगर के ऐतिहासिक श्री हनुमान जन्मोत्सव चल समारोह का स्वागत,साहू युवा संगठन व देव गणेश मंदिर व्यवस्था समिति के सदस्य विगत कई वर्षों से करते चले आ रहे हैं। विगत वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव पर साहू युवा संगठन, देव गणेश मंदिर समिति द्वारा चल समारोह का स्वागत शुद्ध घी से निर्मित खिचड़ी,जो की साहू समाज की आराध्य मां कर्मा देवी जी द्वारा श्री कृष्ण भगवान को प्रसाद रूप में जगन्नाथ पुरी में चढ़ाई जाती है उसी का प्रसाद यह हर वर्ष चल समारोह के स्वागत में बाटते आ रहे हैं। गाडरवारा नगर के नागरिक एवं चल समारोह में पधारे नगर के सभी सदस्यों ने प्रसाद पाकर कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं प्रसाद ग्रहण कर सभी बड़े प्रसन्न हुए। साहू युवा संगठन द्वारा समाज की आराध्या मां कर्मा जी एवं श्री कृष्ण भगवान जी की प्रतिमा रख झांकी बनाई गई।जो की मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।श्री राव उदय प्रताप सहित नगर के लोगों ने झांकी देख कार्यक्रम की प्रशंसा की। श्री मोनू डागा,डॉ.संजय मोदी,श्रीकांत राठी सहित नगर के लोगों ने की कार्यक्रम की प्रशंसा।साहू समाज के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा बताया गया कि। साहू युवा संगठन द्वारा बहुत मेहनत करके यह प्रोग्राम हर वर्ष किया जाता है।और सफल आयोजन के लिए युवा संगठन को बधाई व धन्यवाद दिया। युवा संगठन सदस्य श्री नीलेश साहू द्वारा सफल आयोजन के लिए सभी युवा संगठन साथियों व श्री देव गणेश मंदिर समिति का आभार व्यक्त किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें