Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर किया सामूहिक योग

गाडरवारा नगर में मोहर्रम की शुरुआत सेवाभाव और भाईचारे के संदेश के साथ हुई करबला के शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए

CISF इकाई NTPC गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर "छोटा जबलपुर" में प्रकृति की सुरम्य वादियों में

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण म०प्र० जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

एनटीपीसी गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह एवं ऊर्जा के साथ किया गया

: श्याम सिह परिहार बने निरिक्षक पुलिस आधिक्षक ने स्टार लगाकर दी बधाई 

Aditi News Team

Thu, Oct 24, 2024
जितेंद्र दुबे शाहनगर श्याम सिह परिहार बने निरिक्षक पुलिस आधिक्षक ने स्टार लगाकर दी बधाई  शाहनगर नि प्र । शाहनगर थाना क्षेत्रांतर्गत बोरी चौकी में पदस्त श्याम सिंह परिहार उपनिरीक्षक से निरिक्षक बनाये जाने पर शाहनगर टी आई अनिता कुङापे सहित समस्त पुलिस स्टाप ने बधाई देकर कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है । इस अवसर पर पन्ना पुलिस अधीक्षक श्री साईंकृष्णा एस. थोटा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती आरती सिंह ने श्याम सिंह परिहार के कन्धे मे स्टार लगाकर मिठाई खिलाकर शुभकामनाये दी । पन्ना पुलिस आधिक्षक ने कहा की प्रमोशन मिलने के साथ-साथ जिम्मेदारियां और विभाग के प्रति जवाबदेही अधिक बढ़ जाती हैं। ऐसे में अपने अनुभव का लाभ उठाते हुए पूरी निष्ठा ईमानदारी मेहनत और लगन के साथ काम करें। जनता के प्रति मधुर व्यवहार रखें। थाने पर आए हर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुने उसके बाद उसका गुणवत्ता पूर्वक त्वरित निस्तारण करें। क्षेत्र में हो रही हर गतिविधि पर अपनी पैनी नजर रखें। क्षेत्र के छोटी समस्याओं को नजरअंदाज ना करें। कभी-कभी छोटी समस्याएं विकराल रूप ले लेती हैं। ताकि पुलिस का विश्वास जनता के बीच में बढ़ता रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें