Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

: प्रदेश में मूंग की गुणवत्ता परीक्षण और खरीदी पर बवाल...

Aditi News Team

Sun, Jul 20, 2025
प्रदेश में मूंग की गुणवत्ता परीक्षण और खरीदी पर बवाल... सर्वेयरों की मनमानी किसानों का शोषण  नरसिंहपुर और जबलपुर में ब्लैक लिस्ट और रायसेन में फर्जी दस्तावेज वाली कंपनी NCML को एक बार फिर काम नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश में एक बार फिर समर्थन मूल्य पर किसानों से मूंग खरीदी शुरू हो गई है। जिन कंपनियों को मूंग की गुणवत्ता परीक्षण (सर्वे) का जिम्मा मिला है, उन पर गलत ढंग से काम करने, भ्रष्टाचार किसानों से अनियमितता, फर्जी दस्तावेज जैसे कई गंभीर आरोप है। इनमें से एक कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने के बाद भी काम दे दिया गया है। दूसरी कंपनी पर फर्जी दस्तावेज लगाकर काम लेने का आरोप है। पहला मामला नरसिंहपुर और जबलपुर जिले का है, जहां नेशनल कमोडिटीज मैनेजमेंट सर्विसेस लिमिटेड (एनसीएमएल) को मूंग की गुणवत्ता परीक्षण का काम दिया गया है।   इस कंपनी को लेकर हाल ही में मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित नरसिंहपुर के जिला विपणन अधिकारी ने नेफेड के राज्य प्रमुख को पत्र लिखा। इसमें उन्होंने बताया कि इस कंपनी को पूर्व में कलेक्टर ने जिले में ब्लैकलिस्ट करने के लिए नेफेड को लिखा था। पूर्व में वर्ष 2023 में इस कंपनी के लिए मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित जबलपुर से भी अनियमितता की लेकिन इसे उलटा काम दे दिया गया। इस बार फिर से इस कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा गया है। सर्वेयरों को इस वर्ष ना तो प्रशिक्षण प्रदान किया ना ही गुणवत्ता परीक्षण करने के लिए पूरी परीक्षण किट प्रदान की जिससे किसानों की अच्छी फसल को भी अमानक बताया जा रहा है। जो जिला प्रशासन के लिए गंभीर जांच का विषय है। क्या कहना है इनका - मेरे द्वारा नाफेड को पत्र लिखकर अवगत कराया गया था कि इस कंपनी द्वारा पूर्व में अनियावता और अमानक स्कंद की खरीदी करने की वर्ष 2024 में कलेक्टर महोदय नरसिंहपुर और जिला प्रबंधक मध्य प्रदेश राज्य विपणन संघ मर्यादित नरसिंहपुर ने पत्र लिखकर हटाने के लिए कहा गया था इस बार से भी अनियमितता, भ्रष्टाचार और अमानक स्कंध ना खरीदा जा सके इसलिए कंपनी बदलने को लिए नाफेड को कहा गया था परंतु निजी कंपनियों की चयन प्रक्रिया नाफेड के माध्यम से की जाती है इसमें हमारा कोई संबंध नहीं है। अभी तक सर्वेयरों के संबंध में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, अगर किसी भी प्रकार की अनियमितता और भ्रष्टाचार की शिकायत प्राप्त होती है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। - मनीष चौरसिया, जिला प्रबंधक मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित नरसिंहपुर

Tags :

जरूरी खबरें