Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

लोक निर्माण विभाग पी आई यू के कार्यपालन यंत्री का संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में शव मिलने से हड़कम्प पुलिस जांच में

ठेकेदार पर गोली चलाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

इच्छाओं के स्वामी बनें, गुलाम नहीं, यही सच्चे तप की साधना : मुनि श्री समतासागर

फसल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राहत दिलाने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन

: पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना से विद्यार्थियों की प्रगति के द्वार खुलेंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Aditi News Team

Thu, Nov 7, 2024
प्रधानमंत्री श्री मोदी का योजना मंजूर करने पर मुख्यमंत्री ने किया अभिनंदन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना मंजूर करने का प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक वंदन-अभिनंदन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय कैबिनेट में मेधावी विद्यार्थियों के लिए पीएम- विद्यालक्ष्मी योजना मंजूर कर उन सभी विद्यार्थियों की राह आसान कर दी है, जिनके लिए आर्थिक कारणों ने बाधाएं खड़ी कर दी।   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना से विद्यार्थियों की प्रगति के द्वार खुलेंगे। मेधावी विद्यार्थियों के सपने साकार होंगे और विकसित भारत में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शिक्षा ऋण के इस ऐतिहासिक निर्णय से प्रति वर्ष 22 लाख से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।

Tags :

जरूरी खबरें