Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

गाडरवारा नगर मंडल की बैठक राज राजेश्वरी होटल में संपन्न

: जिले की 25 अपूर्ण गौशालाओं को पूर्ण करने की मांग- पवन पटेल

Aditi News Team

Thu, Aug 7, 2025
अदिति न्यूज सतीश लमानिया  जिले की 25 अपूर्ण गौशालाओं को पूर्ण करने की मांग- पवन पटेल गाडरवारा। सरकार लगातार गौ संवर्धन और संरक्षण के लिए कार्य करती है। देखने में आता है कि जमीनी स्तर पर हकीकत और कुछ है। गौवंश ओर आवारा पशुओं की समस्याओं को देखते हुए भाजपा नेता पवन पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम एक शिकायत पत्र नरसिंहपुर जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से मुलाकात कर उनके निवास पर सौपा। पत्र में उल्लेख की नरसिंहपुर जिले में संचालित गौशालाओं की वस्तुस्थिति की जानकारी एवं निरीक्षण से ज्ञात हुआ है कि जिले में साईखेड़ा ब्लॉक की पलोहाबड़ा, गरधा एवं अन्य 23 गौशालाएं अधूरी निर्माण स्थिति में हैं अथवा संचालन से वंचित हैं। सरकार की मंशा के अनुरूप पंजीयन नहीं हो पा रहा है। सरकार से आर्थिक सहायता से भी वंचित हो रही है। मुख्य समस्याएं निम्नलिखित हैं: 1. निर्माण कार्यों में देरी: कई गौशालाओं में छायादार शेड, चारदीवारी, बिजली फिटिंग, पानी की व्यवस्था आदि कार्य अभी भी अपूर्ण हैं, जिससे वहां गायों का उचित रखरखाव नहीं हो पा रहा है।2. उचित प्रबंधन का अभाव: पूर्व निर्धारित समिति द्वारा संचालन कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है, जिससे पशुओं की देखरेख एवं पोषण में कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं।3. चरागाह भूमि का अभाव: कई गौशालाओं के लिए निर्धारित चरागाह भूमि का सीमांकन एवं हस्तांतरण नहीं किया गया है, जिससे पशुओं के चारे की समस्या बनी हुई है।4. सरकारी धन का अपूर्ण उपयोग: कुछ गौशालाओं में स्वीकृत धन का उपयोग निर्माण कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं दिखा रहा है।समस्त अधूरी एवं अहस्तांतरणीय गौशालाओं का शीघ्र निरीक्षण कराते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश प्रदान करें।निर्माण कार्यों एवं संचालन में आई बाधाओं को दूर कर शीघ्र संचालन सुनिश्चित किया जाएगौशालाओं के लिए निर्धारित चरागाह भूमि का सीमांकन एवं हस्तांतरण शीघ्र किया जाए।भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए जवाबदेही तय की जाए।हमें विश्वास है कि आपकी प्रशासनिक दक्षता में गौशालाओं की स्थिति में शीघ्र सुधार होगा।

Tags :

जरूरी खबरें