Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

लोक निर्माण विभाग पी आई यू के कार्यपालन यंत्री का संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में शव मिलने से हड़कम्प पुलिस जांच में

: चीचली की 8 उचित मूल्य दुकानविहीन ग्राम पंचायतों के लिए 21 नवम्बर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Aditi News Team

Thu, Nov 14, 2024

चीचली की 8 उचित मूल्य दुकानविहीन ग्राम पंचायतों के लिए 21 नवम्बर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

नरसिंहपुर।नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार जिले के विकासखंड चीचली में दुकान विहीन 8 ग्राम पंचायतों में दुकान विहीन व विक्रेता विहीन नवीन उचित मूल्य दुकान के आवंटन के लिए प्रक्रिया ऑनलाइन सम्पन्न की जायेगी। विकासखंड चीचली में दुकान विहीन व विक्रेता विहीन नवीन उचित मूल्य दुकान ग्राम पंचायत नरसरा, मोहपानी, बेलखेड़ी, माल्हनवाड़ा (नारगी), अमाड़ा, कनवास, बटेसरा व खमरिया में आवंटित की जाना है।

      इस संबंध में पोर्टल https://rationmitra.nic.in पर उक्त उचित मूल्य दुकानविहीन ग्राम पंचायतों के लिए पात्र संस्थायें 6 नवम्बर से 21 नवम्बर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। नियत तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। दुकान आवंटन की कार्रवाई अनुविभागीय राजस्व अधिकारी गाडरवारा द्वारा की जायेगी। यह जानकारी अनुविभागीय राजस्व अधिकारी गाडरवारा ने दी है।

Tags :

जरूरी खबरें