Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

: सिहोरा गोसलपुर में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ

Aditi News Team

Sat, Jul 26, 2025
गोसलपुर में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ रिपोर्टर अनिल जैन सिहोरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के आवाहन पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखण्ड सिहोरा नवांकुर संस्था गोसलपुर के द्वारा नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का शुभारम्भ नगर के शासकीय कन्या शाला गोसलपुर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुष्पराज सिंह बघेल समाजसेवी शिवनारायण पटैल जनपद सदस्य धमेंद्र सिंह राजपूत की उपस्थिति में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा संगोष्ठी,पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ संगोष्ठी कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि पुष्पराज सिंह बघेल द्वारा बताया गया की स्वैच्छिकता के आधार पर महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण एवं उनमें पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनत्व का भाव विकसित करने हेतु मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा नवांकुर सखी योजना"लागू की गई है जिसमें पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के माध्यम से समाज एवं परिवार तक पहुँच के साथ घर आंगन में पूर्व वित्तपोषित नवांकुर संस्था द्वारा हरियाली अमावश्या पर आयोजित कलश यात्रा/हरियाली यात्रा में उपलब्ध कराई जाने वाली बीज रोपित थैलियों की देख-भाल(सुरक्षा एवं )जल व्यवस्था करते हुए पौधा तैयार करना तथा तैयार पौधों को महत्वपूर्ण अवसरों जैसे जन्मदिन,वैवाहिक वर्षगाँठ तथा पुण्य तिथियों में उन्हें रोपित करना है नवांकुर सखी कार्यक्रम में पंजीकृत महिलाओं के साथ संवाद हेतु जिला समन्वयक मध्यप्रदेश जनअभियान जबलपुर धनश्याम रायपुरिया ने सभी उपस्थित महिलाओं को अपने घर आँगन में पौधे की देखभाल एक पेड़ माँ के नाम अंतर्गत पौधारोपण करने के विषय मे जानकारी दी गई कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित सभी नवांकुर सखियो को फलदार,छायादार,औषधि युक्त पौधो के साथ पोधो की थैली, एवं बीजो का वितरण किया गया है कार्यक्रम का संचालन श्री भारत महरोलिया विकासखण्ड समन्वयक के द्वारा किया गया है कार्यक्रम का आभार हेमचंद असाटी नवांकुर संस्था के द्वारा किया गया है । कार्यक्रम में संस्था की प्रमुख प्रियंका तंतुवाय बलराम पटेल हेमचंद असाटी महेंद्र सिंह ठाकुर रवि सिंह ठाकुर मनीष पटेल अरुण पटेल कमल पटेल अर्पित चौबे राज पटेल आदित्य प्रीतवानी दीपक पटेल युद्धवीर पटेल गुलाब सिंह मरकाम श्याम सिंह लोधी नरेश पटेल सुरभि कोरी संध्या बर्मन ज्योति श्रीवास्तव शकुंतला ठाकुर शशीता खटीक पूजा पटैल माया झारिया प्रभा कोरी आराधना अवस्थी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें