Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: गाडरवारा,साहित्यकार व शिक्षाविद् सुशील शर्मा को राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक श्री सम्मान एवं गुरु गौरव सम्मान

Aditi News Team

Thu, Sep 4, 2025
साहित्यकार व शिक्षाविद् सुशील शर्मा को राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक श्री सम्मान एवं गुरु गौरव सम्मान गाडरवारा (म.प्र.)शिक्षा जगत एवं साहित्य क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट योगदान के लिए मध्यप्रदेश के प्रख्यात साहित्यकार व शिक्षाविद् सुशील शर्मा को इस वर्ष शिक्षक दिवस (5 सितम्बर 2025) पर दो प्रतिष्ठित सम्मानों से अलंकृत किया गया। बुजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी (रजि.) एवं विश्वशांति मानव सेवा समिति (रजि.) के संयुक्त तत्वावधान में फतेहाबाद (आगरा) में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में उन्हें “राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक श्री सम्मान” प्रदान किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार ऋषि वर्मा एवं आयोजक जय किशन सिंह पंकज ने सुशील शर्मा के साहित्यिक व शैक्षिक योगदान को स्मरणीय बताते हुए कहा कि उनकी लेखनी और शिक्षण कार्य नई पीढ़ी को प्रेरणा देने वाला है। इसी क्रम में विश्व जनचेतना ट्रस्ट द्वारा भी उन्हें “गुरु गौरव सम्मान” प्रदान किया गया। संस्था ने कहा कि सुशील शर्मा ने ग्रामीण शिक्षा, मूल्य आधारित शिक्षण और साहित्यिक चेतना के प्रसार में जो सेवाएँ दी हैं, वे आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन का कार्य करेंगी। श्री शर्मा की अब तक 29 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनमें शिक्षा, समाज, संस्कृति और अध्यात्म से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को गहनता और सहजता से प्रस्तुत किया गया है। शिक्षक दिवस के इस अवसर पर विभिन्न संगठनों एवं साहित्यिक संस्थाओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल, सफल एवं प्रेरणादायी भविष्य की कामना की है।

Tags :

जरूरी खबरें