Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, ऋषिकेश मीना अचानक पहंचे थाना गोटेगांव मालखाना, हवालात, रिकार्ड को किया चैक, बेहतर पुलिसिंग के दिए निर्देश

Aditi News Team

Sat, Aug 30, 2025
पुलिस अधीक्षक, श्री ऋषिकेश मीना अचानक पहंचे थाना गोटेगांव मालखाना, हवालात, रिकार्ड को किया चैक, बेहतर पुलिसिंग के दिए निर्देश पुलिस अधीक्षक, श्री ऋषिकेश मीना द्वारा शुक्रवार की शाम को थाना गोटेगांव का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की गणना भी की गई साथ ही अधिकारी एवं कर्मचारियों से चर्चा कर उन्हे सुना गया एवं थाना क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों के नियंत्रण हेतु निर्देश दिए गए। इस दौरान उन्होने डियूटी में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों को चैक किया गया साथ ही डियूटी के दौरान किसी भी प्रकार की चूक एवं लापरवाही न बरतने हेतु चेतावनी देते हुए कर्तव्य निर्वाहन के दौरान अनुशासन में रहने हेतु समझाया गया। पुलिस अधीक्षक, श्री ऋषिकेश मीना द्वारा थाना गोटेगांव के औचक निरीक्षण के दौरान थाने के रिकार्ड, रजिस्टर एवं हवालात को चैक कर थाना परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इसके उपान्त थाने में आए शिकायतकर्ताओं को पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं सुना जाकर उनकी शिकायत के निराकरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Tags :

जरूरी खबरें