Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: नरसिंहपुर,जिला परिवहन अधिकारी एवं उनकी टीम द्वारा 18 यात्री एवं छोटे स्कूली वाहनों को किया चैक बस फिटनेस, परमिट एवं बीमा नहीं मिलने पर 4 वाहन जप्त

Aditi News Team

Tue, Aug 19, 2025
जिला परिवहन अधिकारी एवं उनकी टीम द्वारा 18 यात्री एवं छोटे स्कूली वाहनों को किया चैक बस फिटनेस, परमिट एवं बीमा नहीं मिलने पर 4 वाहन जप्त कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन में जिला परिवहन अधिकारी एवं उनकी टीम द्वारा मंगलवार को एनएच 44 पर 18 यात्री बसें एवं छोटे स्कूली वाहनों को चैक किया गया। चैकिंग के दौरान बस फिटनेस, परमिट एवं बीमा नहीं मिलने पर 4 वाहनों को जप्त किया गया।   जिला परिवहन अधिकारी नरसिंहपुर ने बताया कि चैकिंग के दौरान बस क्रमांक एमपी 20 डीए 1023 में फिटनेस व बीमा, वाहन क्रमांक एमपी 04 पीए 3129 बिना परमिट, एमपी 66 टी 2180 बिना फिटनेस, परमिट व बीमा और एमपी 34 टी 0429 बिना फिटनेस एवं परमिट के प्रकरण निराकरण की प्रत्याशा में जप्त कर इन वाहनों को परिवहन कार्यालय नरसिंहपुर में खड़ा किया गया है। उन्होंने सभी स्कूल संचालकों और यात्री वाहन संचालकों से कहा है कि वे अपने सभी वाहनों के उचित रखरखाव एवं नियमानुसार सभी दस्तावेज की पूर्ति कर लें। यह कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Tags :

जरूरी खबरें