Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: नरसिंहपुर,पंचमुखी बीजापूर गणेश को कल शनिवार लगेगा 56 व्यंजनों का भोग, महाआरती होगी

Aditi News Team

Fri, May 24, 2024
पंचमुखी बीजापूर गणेश को कल लगेगा 56 व्यंजनों का भोग, महाआरती होगी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का एक वर्ष पूर्ण होने पर प्राचीन नरसिंह मंदिर में कार्यक्रम नरसिंहपुर। श्री नरसिंह मंदिर में विराजे पंचमुखी बीजापूर भगवान श्री गणेश जी की स्थापना के 1 वर्ष पूर्ण होने पर कल शनिवार को धार्मिक-सांस्कृतिक उत्सव मनाया जाएगा। समारोह को लेकर श्रद्धालुओं में अपार उत्साह है। कार्यक्रमों की शुरूआत आज प्रात: 9 बजे से भगवान श्री गणेश का अभिषेक अर्चन एवं हवन के साथ होगी। दोपहर में महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन एवं शाम 4 से कन्यापूजन , कन्या भोज होगा। आयोजन से जुड़े श्री देव नरसिंह मंदिर ट्रस्ट, जाट युवा मोर्चा, श्री मित्र गणेश मंडल ने बताया कि शाम 5.30 भगवान श्री गणेश को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाएगा। इसके पश्चात रात 7 महाआरती एवं रात 8. 30 बजे से श्री गणेश चालीसा पाठ, भजन होंगे। उक्त कार्यक्रमों में सभी से उपस्थिति और सहभागिता की अपील की गई है। ढाई सौ वर्ष बाद हुई थी स्थापना नगर के प्राचीन नरसिंह मंदिर में करीब ढाई सौ वर्षो से अधिक समय से भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापना के लिए स्थान रिक्त था। बीते वर्ष द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य व मार्गदर्शन में 23 मई से तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरूआत हुई थी। जिसके तहत 25 मई को श्री पंचमुखी भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। शंकराचार्य ने ही भगवान गणेश की पंचमुखी प्रतिमा को बीजापूर गणेश का नाम देते हुए पूजन किया था। आज होने वाल उत्सव को लेकर मंदिर ट्रस्ट ने विशेष रूप से मंदिर की साज सज्जा की है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने घर पर बनाकर 56 प्रकार के व्यंजनों को लेकर आएंगे और भगवान को भोग अर्पित करेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें