Saturday 20th of June 2026

ब्रेकिंग

जल संरक्षण का दिया गया संदेश

चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगभग 65 होटल एवं ढाबों की सघन चेकिंग की गई,10 होटल-ढाबा संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही

जिले के सड़क मार्गों से कोयला, फ्लाई ऐश, खनिज वाहक एवं अन्य भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन विनियमित करने का आदेश जारी

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

: नरसिंहपुर,अवैध शराब के कारोबारियों के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, चौकी झौतेश्वर पुलिस की गिरफ्त में 3 अवैध शराब के कारोबारी, 310 पाव देशी शराब एवं 2 मोटर साईकिल जप्त।

Aditi News Team

Thu, Feb 27, 2025
नरसिंहपुर,अवैध शराब के कारोबारियों के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, चौकी झौतेश्वर पुलिस की गिरफ्त में 3 अवैध शराब के कारोबारी, 310 पाव देशी शराब एवं 2 मोटर साईकिल जप्त। उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने, साथ ही नशे का कारोबार एवं सेवन करने वालों पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु संपूर्ण जिला अंतर्गत विशेष अभियान चलाया जाकर जिले के विभिन्न थानों में लगातार धरपकड की कार्यवाही की जा रही है। चौकी झौतेश्वर पुलिस की गिरफ्त में 3 अवैध शराब के कारोबारी, 310 पाव देशी शराब एवं 2 मोटर साईकिल जप्त - अभियान के तहत पुलिस चौकी झौतेश्वर अन्तर्गत दिनांक 25.02.2025 को आरोपी - 1-दुर्गेश पिता सुंदरलाल यादव, उम्र 24 वर्ष, 2-राहुल पिता छोटेलाल यादव, उम्र 23 वर्ष, 3-अनिल ठाकुर पिता कालुराम, उम्र 21 वर्ष सभी निवासी ग्राम बंधा, थाना मुंगवानी, जिला नरसिंहपुर को गिरफ्तार किया गया है तथा इनके कब्जे से 310 पाव देशी मदिरा मसाला शराब एवं घटना प्रयुक्त दो मोटर साईकिल को जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध के अपराध क्रमांक 145/25 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर आरोपियों को माननीय न्यायालय नरसिंहपुर पेश किया गया है। कार्यवाही में मुख्य भूमिका -उक्त कार्यवाही मे उप निरीक्षक दिलीप सिंह, सहायक उप निरीक्षक सुरेश धुर्वे, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र झरिया, आरक्षक गौरी शंकर एवं आरक्षक परसराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें