Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हौरीकलाँ में विभिन्न प्रतियोगिताएं सम्पन्न

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

: नरसिंहपुर,जिले में अब तक 826.6 मिमी अर्थात 32.54 इंच वर्षा दर्ज

Aditi News Team

Wed, Jul 30, 2025
नरसिंहपुर अदिति न्यूज सतीश लमानिया 

नरसिंहपुर,जिले में अब तक 826.6 मिमी अर्थात 32.54 इंच वर्षा दर्ज

नरसिंहपुर।अधीक्षक भू- अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार नरसिंहपुर जिले में एक जून से 29 जुलाई तक की अवधि में औसत रूप से कुल 826.6 मिमी अर्थात 32.54 इंच वर्षा दर्ज की गई है। 29 जुलाई की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 84.6 मिमी अर्थात 3.33 इंच वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन तहसील नरसिंहपुर में 97 मिमी, गाडरवारा में 78 मिमी, गोटेगांव में 55 मिमी, करेली में 112 मिमी और तेंदूखेड़ा में 81 मिमी वर्षा आंकी गई है।

      29 जुलाई तक तहसील नरसिंहपुर में 813 मिमी, गाडरवारा में 1020 मिमी, गोटेगांव में 710 मिमी, करेली में 762 मिमी और तेंदूखेड़ा में 828 मिमी वर्षा आंकी गई है।

      इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 510.80 मिमी अर्थात 20.11 इंच वर्षा हुई थी। इस अवधि में पिछले वर्ष तहसील नरसिंहपुर में 481 मिमी, गाडरवारा में 581 मिमी, गोटेगांव में 657 मिमी, करेली में 364 और तेन्दूखेड़ा में 471 मिमी वर्षा हुई थी।

Tags :

जरूरी खबरें