Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

लोक निर्माण विभाग पी आई यू के कार्यपालन यंत्री का संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में शव मिलने से हड़कम्प पुलिस जांच में

ठेकेदार पर गोली चलाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

इच्छाओं के स्वामी बनें, गुलाम नहीं, यही सच्चे तप की साधना : मुनि श्री समतासागर

फसल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राहत दिलाने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन

: नरसिंहपुर,कलेक्टर ने किया सोयाबीन उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण

Aditi News Team

Thu, Nov 7, 2024
कलेक्टर ने किया सोयाबीन उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण नरसिंहपुर।समर्थन मूल्य पर जिले में सोयाबीन उपार्जन का कार्य क्रियान्वित किया जा रहा है। इन केन्द्रों पर उपार्जन नीति के अनुसार किए जाने वाले प्रबंधों का कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने बुधवार को भ्रमण कर जायजा लिया। उन्होंने विकासखंड करेली एवं चीचली के समर्थन मूल्य पर पंजीकृत उपार्जन केंद्र गोदाम 3 एसी करेली एवं गुरुकृपा वेयर हाउस वटेसरा का औचक निरीक्षण किया।   निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने यहां कृषकों से उपार्जन संबंधी जानकारी ली। उन्होंने नोडल अधिकारियों, समिति प्रबंधकों को शासन के निर्देशानुसार उपार्जन कार्य करने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर ने सेवा सहकारी समिति बोहानी का निरीक्षण कर समिति प्रबंधक को आवश्यक निर्देश दिये।

Tags :

जरूरी खबरें