Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: गाडरवारा,गौ प्रतिष्ठा हेतु नर्मदा परिक्रमा गौमाता बनें राष्ट्रमाता की प्रार्थना के साथ निकली पैदल नर्मदा परिक्रमा पर 

Aditi News Team

Tue, Dec 17, 2024
गाडरवारा,गौ प्रतिष्ठा हेतु नर्मदा परिक्रमा गौमाता बनें राष्ट्रमाता की प्रार्थना के साथ निकली पैदल नर्मदा परिक्रमा पर  आज गाय की दुर्गति किसी भी जनमानस से छिपा नहीं है। गाय की दुर्गति को सद्गति में बदलने के लिए हमारे सनातन धर्म के धर्म गुरु पूज्य शंकराचार्यों के द्वारा गौमाता राष्ट्रमाता "गो प्रतिष्ठा आंदोलन" संपूर्ण भारत वर्ष में निरंतर चल रहा है। इस गो प्रतिष्ठा हेतु निरंतर सामाजिक संगठनों के द्वारा अपने अपने अनुसार राजनीतिक, प्रशासनिक, धार्मिक, अध्यात्मिक स्तर पर ज्ञापन, रैली,पदयात्रा और यज्ञों का क्रम जारी है। ऐसा ही अध्यात्मिक प्रयास गाडरवारा नगर की वरिष्ठ समाजसेवी परम गौभक्त गो विधायक सु श्री रानी देवी हरदेनिया के द्वारा किया जा रहा है; रानी देवी हरदेनिया के द्वारा अध्यात्मिक मार्ग के अपनाते हुए गौमाता राष्ट्रमाता गो प्रतिष्ठा हेतु माॅं नर्मदा मैया की चार हजार किलोमीटर की पैदल परिक्रमा का संकल्प लें; गौमाता को मध्यप्रदेश सरकार राज्यमाता की संवैधानिक प्रतिष्ठा दें और भारत सरकार गाय को राष्ट्रमाता का संवैधानिक सम्मान प्रदान करें ; यह प्रार्थना माॅं नर्मदा मैया से कर गो प्रतिष्ठा के संकल्प को सिरों धार कर सुश्री रानी देवी हरदेनिया नर्मदा परिक्रमा पर अन्य गौभक्तों संग रवाना हुई। उनको को पूर्ण विश्वास की माॅं नर्मदा मैया उनकी परिक्रमा के पूर्ण होने से पहले ही उनकी मनोकामना, मध्यप्रदेश की सरकार गौमाता को मध्यप्रदेश की संवैधानिक राज्यमाता, देश की सरकार गाय को राष्ट्र माता घोषित करें यह प्रार्थना अवश्य पूर्ण करेंगी इस अवसर पं महेंद्र भार्गव गो सांसद ,गो प्रतिष्ठा आंदोलन प्रभारी मध्यप्रदेश, श्री प्रथमेश,श्री देवेशचन्द्र हरदेनिया ,श्री रामप्रसाद श्रीवास, श्रीमती बिट्टू बाई श्रीवास, सुसज्जा बाई कहार ममता बाई कहार चंद्र भान श्रीवास सहित बहुत से गौभक्त उपस्थित रहें।

Tags :

जरूरी खबरें