Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हौरीकलाँ में विभिन्न प्रतियोगिताएं सम्पन्न

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

: लापता अर्चना तिवारी की लगी जानकारी एक आरक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी पुलिस

Aditi News Team

Tue, Aug 19, 2025
अदिति न्यूज सतीश लमानिया  लापता अर्चना तिवारी की मिली जानकारी ग्वालियर के भंवरपुर थाने में पदस्थ आरक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी पुलिस  अर्चना तिवारी, जो इंदौर में रहकर सिविल जज की तैयारी कर रही थीं, 7 अगस्त 2025 को इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन से कटनी जा रही थीं और रहस्यमय ढंग से लापता हो गईं। इस मामले में ग्वालियर कनेक्शन सामने आया है। जानकारी के अनुसार, अर्चना का ट्रेन टिकट ग्वालियर के भंवरपुरा थाने में तैनात एक पुलिस आरक्षक राम तोमर ने बुक कराया था, जो इंदौर से ग्वालियर तक का था। जीआरपी (रेलवे पुलिस) ने राम तोमर को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। अर्चना की लगातार जिस नम्बर पर बात होती थी वह आरक्षक का नंबर था ।अर्चना की आखिरी लोकेशन भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन पर रात 10:16 बजे के आसपास मिली थी, और कुछ यात्रियों के अनुसार, वह नर्मदापुरम तक ट्रेन में थी। पुलिस ने 97 सीसीटीवी फुटेज की जांच की, लेकिन धुंधले फुटेज के कारण कोई ठोस सुराग नहीं मिला। अर्चना का बैग उमरिया स्टेशन से बरामद हुआ, जिसमें राखी, मिठाई, और कुछ निजी सामान था। पुलिस कई थ्योरी पर जांच कर रही है, जिसमें अपहरण और मानव तस्करी की आशंका भी शामिल है। परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की है, और जीआरपी ने पूरे देश में सर्च ऑर्डर जारी किया है।

Tags :

जरूरी खबरें