Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: शाहनगर मे ज्योत जवारे के साथ माता रानी की विदाई 

Aditi News Team

Sun, Oct 13, 2024
शाहनगर मे ज्योत जवारे के साथ माता रानी की विदाई  शाहनगर नि .प्र । 9 दिवसीय शारदेव नवरात्र का समापन शुक्रवार को ज्योत जवारा के साथ हुआ । नगर के केन नदी में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ ।माता रानी के प्रति उमंग ,उत्साह ,और उल्लास के साथ जयकारे लगाते बच्चे महिला पुरूषों ने भक्तिभाव से अपनी माता को विदा किया ।माता के गीतों की धुनों मे श्रदालु ङी -जे बैंङ एवं बैंङ - बाजा पर जमकर थिरकते नजर आये। नगर में जवारा देखने एवं माता के दर्शनों के लिये ग्रामिण अंचलों का जनसमुदाय उमङ पङा जिनके लिये बस स्टेन्ङ,थाना तिराहा, मेन मार्केट मे आदि स्थानों पर पुरी-हलवा एवं शुद्ध पेयजल एवं मिष्ठान के स्टाल लगाये गये थे। जहां प्रसाद वितरण कराया जा रहा था। जिसका सभी ने खुब लुत्फ उठाया। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिये प्रशासन चाक चौबंन्द एवं दुरूस्त नजर आया जहा राजस्व पुलिस स्वास्थ्य वन विभाग सहित अन्य विभागों के कर्मचारी तैनात रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें