Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर किया सामूहिक योग

गाडरवारा नगर में मोहर्रम की शुरुआत सेवाभाव और भाईचारे के संदेश के साथ हुई करबला के शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए

CISF इकाई NTPC गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर "छोटा जबलपुर" में प्रकृति की सुरम्य वादियों में

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण म०प्र० जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

एनटीपीसी गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह एवं ऊर्जा के साथ किया गया

: माना ठाकुर कुचबंदिया समाज सभा करेली का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Aditi News Team

Thu, Nov 21, 2024
भागीरथ तिवारी करेली  माना ठाकुर कुचबंदिया समाज सभा करेली का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न करेली भागीरथ तिवारी विगत दिवस माना ठाकुर कुचबंदिया समाज सभा करेली के चुनाव संपन्न हुए जिसमें विजय ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया |युवा मंडल में राकेश ठाकुर मोनू को नवयुवक अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया था| शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता पहाड़ीलाल सिंह माना ,मुख्य अतिथि कैलाश सोनी पूर्व राज्यसभा सांसद, विशिष्ट अतिथि जालम सिंह पटेल पूर्व राज्य मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया । दोनों नव निर्वाचित अध्यक्ष और समस्त कार्यकारिणी को कार्यक्रम अध्यक्ष पहाड़ी लाल सिंह माना (सेवानिवृत्त सहायक निर्देशक नीति आयोग) द्वारा शिव शक्ति मंदिर सभागार करेली में शपथ दिलाई गई|इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी जी तथा पूर्व राज्य मंत्री श्री जालम सिंह पटेल द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकारिणी को समाज सेवा में सफल होने का आशीर्वाद प्रदान किया । मुख्य अतिथि श्री सोनी जी ने अपने विशेष उद्बोधन में समाज के युवाओं को शिक्षित किए जाने पर विशेष जोर दिया तथा सामाजिक कुरीतियों में सुधार हेतु मार्गदर्शन दिया एवं राजनीतिक स्तर पर सहयोग का आश्वासन भी दिया। विशिष्ट अतिथि जालम सिंह पटेल ने कुचबंदिया समाज को आदिवासी वर्ग में शामिल करने के लिए आवश्यक सहयोग जैसे विधानसभा में प्रश्न उठाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम अध्यक्ष पहाड़ी लाल सिंह माना ने जनप्रतिनिधियों के समक्ष कुचबंदिया समाज को आदिवासी वर्ग में शामिल करने की मांग रखी। विदित हो कि कुचबंदिया समाज के रीति रिवाज आदिवासियों के समान होने के कारण कई वर्षों से सरकारों के समक्ष अपनी मांग करती आ रही है। शपथ ग्रहण समारोह में विष्णु ठाकुर (पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष), उदय ठाकुर, राहुल उपाध्याय (नगर अध्यक्ष कांग्रेस), तीरथ श्रीवास्तव ने अपने विचार रखे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय ठाकुर ने समाज के नवयुवकों तथा मातृशक्ति को शिक्षित करने हेतु सहयोग का अथक प्रयास करने का वचन दिया। नवयुवक अध्यक्ष मोनू ठाकुर ने सभी युवाओं को साथ लेकर समाज सेवा करने का वादा किया। शपथ ग्रहण समारोह में, सुरेंद्र मोहन नेमा जी, संजय जैन (पार्षद), हेमंत मेहरा (पार्षद), श्रीमती ज्योति आनंद सोनी (पार्षद), प्रदीप शर्मा (पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष), सुनील सोनी ( पार्षद प्रतिनिधि)महेश ठाकुर, मनोज ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर, मुकेश ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, अरविंद ठाकुर, मनीष राय, रोशन ठाकुर, राहुल ठाकुर, सुशील ठाकुर, विजेंद्र सिंह (विक्की),गोलू ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर,बंटी जाट जितेंद्र स्वामी, शिव कुमार पटेल, सतीश विश्वकर्मा, सौरभ ठाकुर, राम ठाकुर, विपिन ठाकुर, साजन ठाकुर,अजीत ठाकुर, नीरज ठाकुर, संजू ठाकुर, राजकुमार ठाकुर, विनय ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, ऋतिक ठाकुर, रामकुमार ठाकुर( न. प.), भागीरथ तिवारी जी, सोनू ठाकुर, लक्ष्मण ठाकुर, आदर्श ठाकुर, अनिकेत ठाकुर, राकेश ठाकुर, साहिल ठाकुर,अंश ठाकुर, अरुण ठाकुर एवं समाज के अनेकानेक नागरिकों की गरिमामई उपस्थिति रही| कार्यक्रम का संयोजन तथा सफल संचालन संतोष ठाकुर के द्वारा किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें