Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

सब जेल सिहोरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मिनी स्टेडियम एंव सिविल कोर्ट में मनाया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

गाडरवारा शक्कर नदी के रेलवे पुल के पास हुए पिचिंग वर्क में ठेकेदार द्वारा लापरवाही पूर्वक कार्य करने का मामला सामने आया

बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर किया सामूहिक योग

गाडरवारा नगर में मोहर्रम की शुरुआत सेवाभाव और भाईचारे के संदेश के साथ हुई करबला के शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए

: क्राईम ब्रांच एवं पाटन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, फायर आर्म्स सहित आरोपी युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल एवं कट्टा तथा कारतूस जप्त

Aditi News Team

Thu, Oct 10, 2024
क्राईम ब्रांच एवं पाटन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, फायर आर्म्स सहित आरोपी युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल एवं कट्टा तथा कारतूस जप्त *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिह (भा.पु.से.)* द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरेापियों, आदतन गुंडा बदमाश की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।   आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा तथा एस.डी.ओ.पी. पाटन श्री लोकेश डाबर के मार्गदर्शन में थाना पाटन की टीम द्वारा आरोपी को देशी पिस्टल एवं कट्टा तथा कारतूस सहित रंगे हाथ पकडा गया है।   थाना प्रभारी पाटन श्री नवल सिंह आर्य ने बताया कि दिनांक 9-10-24 की शाम क्राईम ब्रंाच को मुखबिर से सूचना मिली कि पाटन कृषि उपज मंडी के पीछे वाले रास्ते में पुलिया के पास एक युवक सफेद शर्ट्र एवं नीले रंग का जींस पेंट पहने है अपने पास देशी कट्टा रखे हुये अवैध रूप से किसी को बेचने की फिराक में पुलिया के पास खड़ा है सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना पाटन की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई सड़क किनारे पुलिया के पास मुखबिर के बताये हुलिये का युवक खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम अनिकेत उर्फ अन्नू पटैल (कुशवाहा) उम्र 26 वर्ष निवासी चौधरी मोहल्ला पाटन बताया जो तलाशी लेने पर कमर में पंेट में दाहिने तरफ एक देशी कट्टा एवं वायें तरफ एक देशी पिस्टल खोंसे तथा पेंट की दाहने जेब में देशी कट्टा का एक कारतूस रखे मिला, आरोपी के कब्जे से देशी 1 पिस्टल एवं 1 कट्टा , तथा 1 कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त पिस्टल, कट्टा , करतूस कहॉ से प्राप्त किया के सम्बंध मे पूछताछ जारी है।   *उल्लेखनीय भूमिका:-* आरोपी को फायर आर्म्स के साथ रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक जितेन्द्र दुबे, आकाश दीप साहू, आरक्षक अमित ठाकुर, धनंजय , प्रकाश, रविकांत तथा क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अजय पाण्डे, प्रधान आरक्षक संजय मिश्रा, आरक्षक मोह. इस्माइल, रंजीत यादव, प्रमोद सोनी की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें