Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

लोक निर्माण विभाग पी आई यू के कार्यपालन यंत्री का संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में शव मिलने से हड़कम्प पुलिस जांच में

ठेकेदार पर गोली चलाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

इच्छाओं के स्वामी बनें, गुलाम नहीं, यही सच्चे तप की साधना : मुनि श्री समतासागर

फसल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राहत दिलाने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

: जन सुनवाई में शिकायतकर्ताओं की पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह ने सुनी शिकायतें,सम्बंधित अधिकारियों को त्वरित वैधानिक कार्यवाही हेतु किया निर्देशित

Aditi News Team

Tue, Sep 3, 2024
जन सुनवाई में शिकायतकर्ताओं की पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह ने सुनी शिकायतें* सम्बंधित अधिकारियों को त्वरित वैधानिक कार्यवाही हेतु किया निर्देशित आमजनता की शिकायतों एंव समस्याओ के त्वरित निराकरण हेतु आज मंगलवार दिनॉक 03-09-2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जन सुनवाई की गयी।   जन सुनवाई मे शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के शिकायतकर्ता पुलिस कार्यालय में आये थे, अधिकांश शिकायतें पति-पत्नि/परिवारिक एवं जमीन सम्बंधी विवाद, मारपीट तथा सायबर अपराध से सम्बंधित 116 शिकायतें थी।   आपके द्वारा समस्त शिकायतकर्ताओं को शीध्र शिकायतों पर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आश्वस्त किया गया तथा जन सुनवाई में प्राप्त समस्त शिकायतों का त्वरित निराकरण समय सीमा मे करने हेतु सम्बंधित थाना प्रभारियों/राजपत्रित अधिकारियों को निर्देर्शित किया गया।   जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुश्री सोनाक्षी सक्सेना ( भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण ) श्रीमति सोनाली दुबे, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री बी.एस. गोठरिया उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें