Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर किया सामूहिक योग

गाडरवारा नगर में मोहर्रम की शुरुआत सेवाभाव और भाईचारे के संदेश के साथ हुई करबला के शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए

CISF इकाई NTPC गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर "छोटा जबलपुर" में प्रकृति की सुरम्य वादियों में

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण म०प्र० जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

एनटीपीसी गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह एवं ऊर्जा के साथ किया गया

: जनसुनवाई में आये 84 आवेदन आवेदनों का निराकरण जन आकांक्षा पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश

Aditi News Team

Tue, Nov 5, 2024
जनसुनवाई में आये 84 आवेदन आवेदनों का निराकरण जन आकांक्षा पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश नरसिंहपुर। कलेक्टर कार्यालय नरसिंहपुर के जनसुनवाई हाल में मंगलवार 5 नवम्बर को जिले के विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों ने कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले को अपनी समस्यायें बताई और आवेदन दिये। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने विभिन्न आवेदनों का मौके पर भी निराकरण कराया।   उन्होंने यहाँ मौजूद ज़िला स्तरीय अधिकारियों एवं वीसी के माध्यम से जुड़े अधिकारियों को कहा कि जनसुनवाई के आवेदन पत्रों का निराकरण उपरांत ऑनलाईन सॉफ्टवेयर जनआकांक्षा पोर्टल में फीडिंग नहीं किया जा रहा है। उन्होंने सभी कार्यालय प्रमुखों को जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पत्रों पर समुचित कार्यवाही करते हुए निराकरण की जानकारी तत्काल फीडिंग कराने और जिन आवेदकों को जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के तहत लाभान्वित किया जा चुका है। उन्हे हर सप्ताह होने वाली आगामी जनसुनवाई में रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।   इस जन सुनवाई में अपर कलेक्टर श्रीमती अंजली शाह,सहायक कलेक्टर श्री शुभम् कुमार यादव,संयुक्त कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट सहित अन्य अधिकारियों ने भी लोगों की समस्यायें सुनी, आवेदन लिए और समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये। कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई में 84 आवेदन आये।

Tags :

जरूरी खबरें