Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: आगामी स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन : विभिन्न विभागों और स्कूलों ने लिया हिस्सा

Aditi News Team

Mon, Aug 11, 2025
आगामी स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन : विभिन्न विभागों और स्कूलों ने लिया हिस्सा रिपोर्टर शिवजी चोरिया छिन्दवाड़ा पुलिस लाइन छिंदवाड़ा में आज प्रात: एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा पुलिस लाइन कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर फवारा चौक तक गई और पुनः कंट्रोल रूम पुलिस लाइन पर समाप्त हुई। इस तिरंगा यात्रा में आठवीं बटालियन छिंदवाड़ा, जिला पुलिस बल छिंदवाड़ा, होमगार्ड, वन विभाग, एनसीसी, स्काउट गाइड, एमएलबी स्कूल एवं भारती पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा में सीएसपी छिंदवाड़ा श्री अजय राणा, डीएसपी श्री ललित बैरागी, रक्षित निरीक्षक श्री आशीष तिवारी तथा टीआई देहात श्री गोविंद राजपूत विशेष रूप से उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें