Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: संगीतमय श्रीमदभागवत कथा प्रारंभ ,कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कलश यात्रा 

Aditi News Team

Sun, Jun 2, 2024
संगीतमय श्रीमदभागवत कथा प्रारंभ  कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कलश यात्रा  गाडरवारा। समीपी ग्राम सांगई में बीते रविवार से संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ हो गया । कथा शुभारंभ के पूर्व ग्राम में भव्य कलश यात्रा स्कूल के खेरापति मंदिर से पूजन अर्चन कर निकाली गई जो गांव में भ्रमण करती हुई कथास्थल पर जाकर समाप्त हुई तदोपरांत श्री गणेश पूजन एवं श्रीमद भागवत पूजन के बाद कथा प्रारंभ हुई। इस अवसर पर आरती उपरांत वृदांवन धाम के कथावाचक रविकांत मिश्रा ने श्रीमद भागवत कथा सुनाते हुए कहा कि श्रीमद भागवत कथा सुनने से भगवान कृष्ण की लीलाओं को जानने का अवसर मिलने के अलावा पुण्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि जीवन मे व्यक्ति को भागवत कथा जरूर करवाना चाहिए। विदित हो कि कथा के समापन पर 8 जून को पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कथा के मुख्य यजमान दामोदर केवट एवं कथा के प्रेरणा स्रोत बगदरा के आचार्य शिवराम भार्गव हैं। श्री बाल रामायण मंडल एवं सांगई के समस्त ग्रामवासियों ने धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से श्रीमद भागवत कथा में उपस्तिथि की अपील की है।

Tags :

जरूरी खबरें