Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: गौमाता राष्ट्रमाता गौ-प्रतिष्ठा संकल्प लेकर निकाली कांवड़ यात्रा,गौमाता रूपी मंदिर को चढ़ाया कांवड़ का जल

Aditi News Team

Tue, Jul 22, 2025
गौमाता राष्ट्रमाता गौ-प्रतिष्ठा संकल्प लेकर निकाली कांवड़ यात्रा,गौमाता रूपी मंदिर को चढ़ाया कांवड़ का जल https://youtu.be/CpwsRzckWjI?si=Pbbq4DLPU3un339I आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को गाडरवारा नगर के सनातनी गौ भक्तों के द्वारा सनातन धर्म ग्रंथों में वर्णित गाय की महिमा के ज्ञान "सर्वदेवमय गौमाता" अर्थात भगवती गौमाता में सभी तैंतीस कोटि देवता निवास करते हैं और गाय को हमारे द्वारा जो भी अर्पित किया जाता है वह उसके अंदर समाहित सभी तैंतीस कोटि देवता ग्रहण करते हैं। धर्म ग्रंथों के इस ज्ञान को चरितार्थ करते हुए नगर के सनातन धर्मावलंबियों के द्वारा गौ प्रतिष्ठा संकल्प कावड़ यात्रा निकाली गई। जिसका प्रमुख उद्देश्य भगवती गौमाता की महिमा ,प्रतिष्ठा, और सम्मान को पुनः भारतीय जनमानस के हृदय में स्थापित कर गौमाता के बारे में भारतीय समाज में जन जाग्रति करना है जिसके अंतर्गत गौभक्तों के द्वारा 21 जुलाई दिन सोमवार को प्रातःकाल ब्रह्म मुहूर्त में गाडरवारा नगर से 15 किलोमीटर स्थित माॅं नर्मदा के तट ककराघाट पर पहुंच कर विधि विधान से माॅं नर्मदा जी की पूजा-अर्चना कर कांवड़ में माॅं नर्मदा जी के जल को भरकर, जय गौमाता राष्ट्रमाता के उद्घोष के साथ नंगें पांव पैदल चलते हुए दयोदय गोधाम पहुंचकर, भगवती गौमाता गोधाम में जिस पात्र में जल ग्रहण करती है , उस पात्र में कांवड़ का जल अर्पित किया और विधिवत गौमाता की पूजा आर्चना,आरती और प्रसाद अर्पित कर, गौमाता और उनके अंदर विराजमान सभी तैंतीस कोटि देवता के प्रति अपनी श्रृद्धा का भाव प्रकट कर देश की खुशहाली की कामना कर। तत् पश्चात गोधाम से गौमाता का अमृत (दूध) को कांवड़ में भरकर डमरू घाटी शिवधाम जाकर भगवान शिव का उस अमृत दूध से अभिषेक पूजन कर भगवान शिव से संपूर्ण भारत में गौहत्या बंदी हो; और सौ करोड़ सनातन धर्मावलंबियों की आस्था की केंद्र भगवती गौमाता को संवैधानिक राष्ट्रमाता की प्रतिष्ठा और सम्मान देश मिलें इस आशा के साथ प्रार्थना की। इस अवसर रत्नेश मिश्रा, रानी देवी हरदेनिया गौ विधायक तेंदुखेडा , पं महेंद्र भार्गव गौ सांसद नर्मदापुरम,लोकेश पटेल,सोनू सोनी, राकेश कुशवाहा,लकी सोनी, आशीष गुप्ता, मनोज अवस्थी,अमित कहार सहित बड़ी संख्या में गौ प्रतिष्ठा कांवड़ यात्रा में सनातन धर्मावलंबी सहभागी बनें।।

Tags :

जरूरी खबरें