Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: कुंडलपुर में बड़े बाबा मंदिर परिसर में श्रीधर केवली भगवान के चरण चिन्ह स्थापित हुए

Aditi News Team

Sun, Jun 30, 2024
कुंडलपुर में बड़े बाबा मंदिर परिसर में श्रीधर केवली भगवान के चरण चिन्ह स्थापित हुए निर्यापक श्रमण मुनिश्री योग सागर जी महाराज ससंघ का कुंडलपुर से हुआ विहार कुंडलपुर दमोह ।सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में महासमाधि धारक युग श्रेष्ठ संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के पावन दीक्षा दिवस के अवसर पर परम पूज्य आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं ससंघ सानिध्य में कुंडलपुर सिद्ध क्षेत्र से मोक्ष पधारे श्रीधर केवली भगवान के चरण चिन्ह कुंडलपुर में बड़े बाबा जिनालय परिसर में स्थापित किए गए । चरण स्थापित करने वालों में महेश दिगंबर दमोह, अभय बनगांव, अनिल नायक भोपाल, प्रतिभास्थली की बहने जबलपुर, अजय निरमा जबलपुर, इंजीनियर आरके जैन दमोह। चरण चिन्ह का अभिषेक करने वालों में अशोक सराफ पटेरा, सुधीर जैन सिवनी ,संतोष सिंघई दमोह ,रूपचंद गौरव जैन दमोह। आचार्य श्री समय सागर जी महाराज की आहारचर्या अशोक सराफ पटेरा के चौके में संपन्न हुई। *कुंडलपुर से हुआ विहार* संत शिरोमणि आचार्य भगवंत श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक एवं अभिनव आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री योगसागर जी महाराज ससंघ एवं मुनि श्री महासागर जी महाराज ससंघ, आर्यिका श्री सौम्यमति माताजी ससंघ, आर्यिका श्री अकम्पमति माताजी ससंघ, आर्यिका श्री वैराग्यमति माताजी ससंघ का मंगल विहार 30 जून को सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर से हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें